पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) से एक बार फिर आतंकियों का असली चेहरा सामने आ गया है. लश्कर-ए-तैयबा का बड़ा कमांडर अबु मूसा कश्मीरी ने LoC के पास में काफी नफरत भरा भाषण दिया है. जिसके बाद अब हिंसा भड़कने की उम्मीद जताई जा रही है.
हिंदुओं की गर्दन काटने से मिलेगा कश्मीर
LoC के पास टाटरीनोट इलाके में जेहादियों के बीच में हिंसा भड़काने वाला बयान दिया गया है. अबु मूसा कश्मीरी ने भारत और हिंदुओं के खिलाफ खुले मंच से नफरती भाषण दिया है. अबु मूसा कश्मीरी ने कश्मीर को लेकर कहा कि ये भीख मांगने से हम लोगों को नहीं मिलेगा, बल्कि ये हिंदुओं की गर्दन को काटने से मिलेगा. जिस इलाके में अबु मूसा कश्मीरी ने यह भाषण दिया है, वह पूंछ जिले की हजीरा (रावलाकोट) तहसील में आता है.
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को भी दिया संदेश
भारत द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान के अंदर मौजूद आतंकी उभर नहीं पा रहे हैं. जिसके बाद वे दोबारा से संगठनों को खड़ा करने और पाकिस्तान में प्रासंगिक बने रहने के लिए इस तरह से भड़काऊ बयान दे हे हैं. अबु मूसा कश्मीरी ने अपने भाषण में यह दावा भी किया है कि उसने पाकिस्तान को भी यह संदेश दिया है कि कश्मीर का मुद्दा सिर्फ जिहाद और आतंकवाद से सुलझ पाएगा.
यह भी पढ़ें- ‘इतिहास में कमजोर हैं NSA’, ओवैसी ने अजीत डोभाल के बयान पर दी प्रतिक्रिया, बोले- भारत ने कई देशों पर राज किया
आतंकिस्तान का असली चेहरा सामने
अबु मूसा कश्मीरी का दिया हुआ यह बयान उस सच्चाई को सामने लेकर आया है, जिसे भारत काफी समय से अंतरराष्ट्रीय मंचों पर रखता आया है. भारत काफी लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय मंचों पर कह रहा है कि पाकिस्तान कश्मीर के मुद्दे को आतंकवाद की मदद से जिंदा रखना चाहता है. अबु मूसा कश्मीरी के खुले मंच से बयान देने के बाद अब एक बार फिर आतंकिस्तान का असली चेहरा सामने आ गया है.
पहले भी दिया था नफरती भाषण
रिपोर्ट्स के मुताबिक पहलगाम में हुए आतंकी हमले से पहले भी इस तरह का बयान दिया गया था. अबु मूसा कश्मीरी ने पहलगाम में हमला होने से पहले भी इस तरह का भड़काऊ बयान दिया था. जांच एजेंसियों का मानना है कि इस तरह के भड़काऊ भाषण किसी हमले से पहले माहौल बनाने या फिर कट्टरपंथी युवाओं को भड़काने और हिंसा को वैलिड बनाने के लिए दिए जाते हैं.
