DMK के सांसद दयानिधि मारन ने एक ऐसा बयान दिया है कि देश में विवाद खड़ा हो गया है. सांसद मारन ने उत्तर भारत की महिलाओं को लेकर एक विवादित बयान दिया है. मारन ने कहा कि तमिलनाडु में महिलाओं को पढ़ने के लिए कहा जाता है, लेकिन उत्तर भारत में महिलाओं से किचन में काम करने के लिए और बच्चे पैदा करने को लेकर कहा जाता है.
सांसद ने दिया विवादित बयान
DMK के सांसद दयानिधि मारन ने काफी विवादित बयान दिया है. उनके इस बयान के बाद देश में राजनीतिक विवाद बढ़ गया है. मारन चेन्नई सेंट्रल से चार बार के सांसद हैं. उन्होंने कहा है कि तमिलनाडु में सभी महिलाओं को पढ़ने के लिए आगे बढ़ाया जाता है, लेकिन वहीं उत्तर भारत में महिलाओं से बच्चे पैदा करने और किचन में काम करने के लिए कहा जाता है.
कॉलेज में छात्रों के सामने दिया बयान
सांसद दयानिधि ने यह बयान एक कॉलेज में छात्रों को संबोधित करते हुए दिया है. उन्होंने कॉलेज में छात्रों से कहा कि हमारे यहां की लड़कियों को लैपटॉप के साथ में प्राउड और कॉन्फिडेंट होना चाहिए, फिर चाहे पोस्ट ग्रेजुएशन करें या कोई इंटरव्यू देने जाएं. उन्होंने कहा कि यह कॉन्फिडेंस तमिलनाडु की लड़कियों में है. यहां हम लड़कियों को पढ़ने के लिए कहते हैं. उन्होंने कहा कि उत्तर भारत में महिलाओं से क्या कहा जाता है? कि लड़कियों काम पर मत जाओं और घर पर रहो, किचन में रहो और बच्चे पैदा करो. उन्होंने कहा कि उत्तर भारत में लड़कियों से यही कहा जाता है और वे लोग कहते हैं, कि यही उनका काम है.
ग्लोबर कंपनियां चेन्नई आती हैं- मारन
सांसद मारन के छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि यह एक द्रविड़ राज्य राज्य है. उन्होंने कहा कि आपकी तरक्की ही तमिलनाडु की तरक्की है. मारन के कहा कि यहां हर कोई पढ़ा लिखा है, इसी कारण ग्लोबल कंपनियां भी चेन्नई में आती हैं. उन्होंने कहा कि यहां के लोग सिर्फ तमिल में ही नहीं बल्कि इंग्लिश में भी पढ़े लिखे हैं. उन्होंने कहा कि यहां महिलाओं की तरक्की में काफी भूमिका निभाती है.
बीजेपी नेता ने दी प्रतिक्रिया
दयानिधि मारन के इस बयान के बाद में राजनीतिक विवाद बढ़ गया है. उनके बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए तमिलनाडु के बीजेपी प्रवक्ता नारायणन तिरूपति ने कहा कि मारन ने फिर से उत्तर भारत में रहने वाले लोगों को गाली दी है, जिसका मुझे बहुत बुरा लगा है. उन्होंने कहा कि इन लोगों को ऐसा करने के लिए परमिशन कौन देता है. तिरूपति ने कहा कि हालांकि DMK की तरफ से ऐसा होता रहता है. मुझे नहीं लगता है कि मारन के अंदर थोड़ा भी कॉमन सेंस है.
यह भी पढ़ें- भाजपा नेता के घर में लगी आग, फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियों ने पाया काबू, शॉर्ट सर्किट या कुछ और? वजह की जांच कर रही टीम
बीजेपी नेता ने सारन से पूछा सवाल
सांसद मारन के बयान पर प्रतिक्रिया करते हुए भाजपा के नेता अनिला सिंह ने कहा कि मारन भूल गए हैं, कि वे भारत में रहते हैं और भारत देश शक्ति की पूजा करता है. उन्होंने कहा कि अगर उन्हें ऐसा लगता है कि शक्ति को चारों दिशाओं में बांटा जा सकता है, तो वे हमारे देश की संस्कृति को नहीं समझ सकते हैं. उन्होंने कहा कि मैं उनसे पूछना चाहती हूं कि जिस पार्टी के साथ में उन्होंने गठबंधन किया है, उस पार्टी में सोनिया गांधी या प्रियंका गांधी महिलाओं के बारे में क्या कहती हैं.
विवाद के बाद DMK का बचाव
इस पूरे विवाद के बाद DMK ने सांसद की बात का बचाव किया है. DMK के टी.के.एस. इलंगोवन ने कहा कि यह सब उस पार्टी के ऊपर पूरी तरह से निर्भर करता है, जो राज्य में शासन कर रही होती है. उन्होंने कहा कि इस बात में कोई शक नहीं है कि जहां भी कांग्रेस पार्टी की सरकार है, वहां वे लोग महिलाओं के लिए काफी अच्छा काम कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें- ‘इतिहास में कमजोर हैं NSA’, ओवैसी ने अजीत डोभाल के बयान पर दी प्रतिक्रिया, बोले- भारत ने कई देशों पर राज किया
