भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के घर पर आग लगने की खबर सामने आई है. बताया जा रहा है कि उनके राजधानी दिल्ली स्थित घर पर बुधवार सुबह करीब 8:05 बजे आग लग गई. जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया है.
बुधवार सुबह लगी आग
देश की राजधानी दिल्ली में मौजूद पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के सीनियर नेता रविशंकर प्रसाद के घर पर आग लगने की घटना सामने आई है. बताया जा रहा है कि दिल्ली के लुटियंस जोन में मौजूद 21 मदर टेरेसा क्रिसेंट रोड पर भाजपा नेता का सरकारी आवास मौजूद है. इस जगह पर बुधवार को सुबह करीब 8:05 बजे आग लग गई. जिसके बाद आग की लपटों के देख तुरंत ही फायर ब्रिगेड की टीम को जानकारी दी गई.
फायर ब्रिगेड को मिली गलत लोकेशन
फायर ब्रिगेड की टीम को शुरुआत में 2 नंबर कोठी में आग लगने की खबर मिली थी. लेकिन जब फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची तो कोठी नंबर 21 में आग लगी दिखाई दी. यह कोठी भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद की है. बताया जा रहा है कि घर के एक कमरे में मौजूद बेड में आग लगी थी. जिसके बाद फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियों ने मौके पर पहुंच के आग के ऊपर काबू पाया.
कमरे में नहीं था कोई मौजूद
इस पूरे हादसे में किसी भी व्यक्ति के घायल होने की खबर नहीं आई है. इस पूरे मामले की सूचना जैसे ही दमकल विभाग को मिली, तो तुरंत ही फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं. जिसके बाद में कुछ ही देर में आग के ऊपर काबू पाया गया. इस पूरे हादसे में फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम जांच कर रही है. बताया जा रहा है कि जब कमरे में रखे बेड पर आग लगी, तो उस समय कमरे में कोई भी मौजूद नहीं था. जिसके चलते इस हादसे में कोई भी घायल नहीं हुआ है.
मामले की हो रही जांच
बताया जा रहा है कि जब फायर ब्रिगेड की टीम को आग लगने की सूचना मिली, तो तुरंत ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई. शुरुआत में आग का केंद्र बेड ही पाया गया है. पुलिस और दमकल विभाग की टीम मिलकर इस पूरे हादसे के पीछे की वजह को जानने के लिए लगातार जांच कर रहे हैं. फिलहाल अभी तक पता नहीं लग पाया है कि आग लगने के पीछे कोई और कारण था, या फिर आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है.
