UP IMD alert: ठंड के कहर में पहले दो तीन कमी देखने को मिल रही थी. हालांकि, कई ऐसी जगह है कि अभी भी तापमान में राहत देखने को नहीं मिल रही है. ठंड के कहर से लोगों को काफी ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था. अब देखना यह हैं कि आज के मौसम में क्या क्या बदलाव देखने को मिल रहे हैं. अगर आप भी आज के मौसम के बारें में जानना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए है.
IMD ने जारी किया अलर्ट
यूपी में मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है.इसके अलावा कई जगहों पर दृष्यता 100 से 500 मीटर के बीच रहने वाली है. बता दें कि नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालय पर असर डाल रहा है. इसके अलावा कई जगहों पर बारिश होने की संभावना भी सामने आ रही है.
इन जगहों पर होगी कोहरे की मार
आने वाले कुछ दिनों में यूपी घने कोहरे की मार को भी झेल सकता है. 20 जनवरी को यहां कई इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. 15, 18 और 19 को कई इलाकों में यहां बारिश होने की संभावना है.
यूपी में तापमान
आज के दिन यूपी के कई जगहों पर सामान्य तापामन 8 डिग्री सेल्सियस के आस पास रहने की संभावना है. यहां के अधिकतम और न्यूनतम तापामान में कल के मुकाबले कोई भी चेंज देखने को नहीं मिला है. सबसे ज्यादा यूपी में कम तापमान लखनऊ में देखने को मिला है. यहां पर इस सीजन में सबसे ज्यादा तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी. यहां का तापमान 5 से 6 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया था.
हवा की गुणवत्ता
हवा की गुणवत्ता भी काफी ज्यादा खराब देखने को मिल रही है. इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. गाजियाबाद में सबसे ज्यादा AQI खराब देखने को मिला. यहां पर AQI 386 था. वहीं, नोएडा में हवा की गुणवत्ता 292 दर्ज की गई है.
ठंड में करें बचाव
कोशिश करें की ठंड में बूढ़े और बच्चे को ज्यादा बाहर न निकलने दें. सर्दी में इनको हार्ट अटैक से संबंधित खतरा ज्यादा देखने को मिलता है. इसके अलावा सर्द गर्म होने से शरीर को बचाएं क्योंकि सर्द गर्म के कारण लोग काफी ज्यादा बीमार पड़ते दिखाई देते हैं.
ये भी पढ़ें: Aaj ka rashifal: मेष से लेकर मीन, जानें किस राशि पर बरसेगा भाग्य
