Gold silver rate: भारत में इस साल सोने-चांदी की कीमतों में काफी ज्यादा बदलाव देखने को मिल रहा है. ऐसे में अब मकर संक्रांति से खरमास के खत्म होने के बाद सोना-चांदी की खरीदारी ज्यादा देखने को मिलती है. बता दें कि खरमास के बाद सभी शुभ कामों की शुरूआत की जाती है. इसी के साथ शादियों की भी शुरूआत हो जाती है. लोग शादियों के सीजन में सबसे ज्यादा सोना-चांदी खरीदते हैं इसलिए सोना चांदी की कीमतों पर काफी ज्यादा नजर होती है. अगर आप भी सोना चांदी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो इनकी कीमतों को जान कर जाइएं.
कई लोगों के लिए मकर संक्रांति आज है तो कई लोगों के लिए कलमबनाई जाएंगी. अगर आप इनको लेने का प्लान बना रहे हैं. तो एक बार इनकी कीमतों को देख कर जरूर जाएं.
24 कैरेट सोने का मूल्य
आज यानी 14 जनवरी को 24 कैरेट सोने का रेट मेरठ, गाजियाबद, मेरठ, गोरखपुर वाराणसी और लखनऊ में 142690 रुपये प्रति 10 ग्राम है.
22 कैरेट सोने का मूल्य
तो वहीं, 22 कैरेट सोने का मूल्य 130470 रुपये प्रति 10 ग्राम है. अगर आप 18 कैरेट सोना खरीदना चाहते हैं. तो आज के दिन इसका मूल्य 107060 रुपये प्रति 10 ग्राम है.
चांदी की कीमत
कल के हिसाब से सोना चांदी की कीमतों में काफी बदलाव देखे गए है. अगर आप आज सोना चांदी खरीदने का प्लान बना रहे हैं. तो रेट को देख कर ही बनाइए. आज के दिन चांदी के रेट में भी बदलाव देखने को मिल रहे हैं. चांदी का रेट ₹2,75,100 प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया है.
विशेषज्ञों का कहना है कि सोना-चांदी की कीमतों में इतना ज्यादा उतार-चढाव होने के कारण निवेशक भी काफी परेशान दिखाई दे रहे हैं. हालांकि, आने वाले समय में इनकी कीमतों में और ज्यादा बदलाव देखने को मिल सकता है. विशेषज्ञों का अनुमान हैं कि इनकी कीमतों में इतना बदलाव थोड़े दिन और देखा जा सकता है. यह बदलाव कुछ दिन में स्थिर होते दिखाई दे सकता है.
अगर आप सोना-चांदी खरीदना चाहते हैं. तो इनकी कीमतों को जरूर जान कर जाइएं. हालांकि, यह कीमतें अनुमानित है. बाजरों में और इन मूल्यों में अंतर देखने को मिल सकता है.
