Makar Sankranti 2026: कई लोग इस साल 14 जनवरी को मकर संक्रांति का पर्व मना रहे हैं. तो कई 15 जनवरी को इस पर्व को मना रहे हैं. मकर संक्रांति का पर्व साल में शुभ कार्यों की शुरूआत करने को साथ लेकर आता है. बता दें कि सूर्य जब धनु राशि से निकलकर मकर राशि में पहुंचता है. तब इस पर्व को मनाया जाता है.
चावलों वाली खिचड़ी वर्जित
2026 को मकर संक्रांति के दिन षटतिला एकादशी भी पड़ते दिखाई दें रही है. इस तिथि के होने के कारण चावलों का बनाना वर्जित माना जाता है. अगर आप आज के दिन चावल वाली खिचड़ी नहीं बना सकते हैं. तो हम आपको कुछ ऐसे ऑप्शन देने वाले हैं, जिसे देखकर आज आप खुश हो जाएंगे. आप चावल के अलावा साबूदाना, दलिया और समा चावल आदि की खिचड़ी को बना सकते हैं.
इन चीजों को डालने से बचें
हालांकि, मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी बनाना जरूरी माना जाता है. खिचड़ी बनाना और बांटना दोनों ही अच्छा माना जाता है. खिचड़ी बनाते समय लेकिन आपको कई चीजों का ध्यान रखना चाहिए. उसको शुद्धता के साथ बनाना चाहिए और सभी नियमों का पालन करना चाहिए.
लहसून प्याज डालने से बचें
मकर संक्राति के दिन बनने वाली खिचड़ी पूरी तरीके से सात्विक और शुद्ध होनी चाहिए. इसी कारण से इनमें लहसून प्याज आदि जैसे चीजों का प्रयोग करने से बचें. यह दोनों भोजन की शुद्धता को खत्म कर देते हैं.
इस दिन इसका सेवन न करें
हालांकि, किसी भी शुद्धता वाले पर्व में मांसाहारी भोजन का सेवन करने से बचना चाहिए. अगर आप चाहते हैं कि आपके भोजन में शुद्धता बनी रहें. खिचड़ी पर्व पवित्र त्यौहारों में से एक होता है. इसी वजह से इनमें किसी भी मांसाहार वाली चीजों का प्रयोग न करें.
पवित्रता के त्यौहार में भूलकर भी न करें गलतियां
मकर संक्रांति में बनने वाली खिचड़ी बिल्कुल शुद्ध, सरल और प्रसाद के लिए बनाई जाती है. इसमें बनने वाली खिचड़ी में किसी भी प्रकार के मसालों का प्रयोग करने से बचना चाहिए. इस दिन बनाई जानें वाली खिचड़ी पूरी तरीके से शुद्ध होती है. इसमें किसी भी ऐसी चीज का प्रयोग नहीं करना चाहिए. जो पहले से जूठा हो.
यहां बताई गई सारी बातें धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं. इसकी विषय सामग्री और एआई द्वारा काल्पनिक चित्रण का जी TheTruth24 हूबहू समान होने का दावा या पुष्टि नहीं करता.
ये भी पढ़ें: मकर संक्रांति का मजा हो जाएगा दोगुना, घर पर आसानी से बनाएं गुड़ की गजक, सब हो जाएंगे खुश!
