Chamoli News: चमोली जनपद में नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क में पिछले कई दिनों से आग से तांडव मचा हुआ है. यह आग गोविंदघाट रेंज के अंतर्गत अलकनंदा और लक्ष्मण गंगा नदी के बीच स्थित चट्टानी क्षेत्र के जंगल में लगी हुई है. आग पर काबू पाने के लिए वन विभाग से लेकर प्रशासन तक जुटा हुआ है. आग बुझाने के लिए वायुसेना के हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल किया जा रहा है.
जमीनी रास्ते से पहुंचना संभव नहीं होने पर, एमआई-17 हेलीकॉप्टर ‘बाम्बी बकेट’ से पानी छिड़काव कर आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है. वन विभाग और प्रशासन की टीमें लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं.
हुआ हवाई सर्वेक्षण
बुधवार को हेलीकॉप्टर के जरिए हवाई सर्वेक्षण किया गया. खुद आईएएस एमसीसी (इंडियन एयर फोर्स मास्टर कंट्रोल सेंट्रल) ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी.
मौके पर एमआई-17 हेलीकॉप्टर
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अलकनंदा और लक्ष्मण गंगा नदियों के बीच की खड़ी ढलानों और फिसलन भरे रास्ते होने का कारण वन विभाग की टीमें और एसडीआरएफ मौके पर नहीं पहुंच पा रही थी. इस स्थिति को देखते हुए चमोली के जिलाधिकारी गौरव कुमार ने शासन को हेलीकॉप्टर की भेजी थी. जिसके बाद इंडियन एयरफोर्स का एमआई-17 हेलीकॉप्टर मौके पर पहुंचा. ये हेलीकॉप्टर ‘बाम्बी बकेट’ से लैस है, जिसमें एक बार में 2500 से 3000 लीटर पानी ले जाया जा सकता है.
प्रशासन पूरी तरह अलर्ट
जंगल की इस आग पर काबू पाने के लिए प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है. जिलाधिकारी गौरव कुमार की पहल पर हेली-सर्वेक्षण की परमीशन दे दी है प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) सर्वेश दूबे के मुताबिक मौजूदा समय में आग से फूलों की घाटी और हेमकुंड साहिब को अभी कोई खतरा नहीं है. दोनों स्थल पूरी तरह सुरक्षित हैं.
कब लगी थी आग
9 जनवरी को नंदा देवी नेशनल पार्क के पेनखंडा इलाके और भ्यूंडार रेंज की पहाड़ी भीषण आग से धधक रही है. आग गोविंदघाट के पास भ्यूंडार घाटी के पास लगी है. दूसरी तरफ, आग की चपेट में आकर करोड़ों रुपए की बहुमूल्य वन संपदा जलकर राख हो रही है. क्षेत्र में पाए जाने वाले औषधीय पौधों, समृद्ध जैव विविधता और दुर्लभ वन्य जीवों के अस्तित्व पर भी गंभीर खतरा मंडरा रहा है. यह इलाका करीब 11500 से 13000 फीट की ऊंचाई पर है. आग लगने से संबंधित विभाग और अधिकारियों में हड़कंप मच गया.
ये भी पढ़ें: क्या चाहिए? बच्चे ने कान में बोला तो सुनते ही ठहाके लगाने लगे सीएम योगी, पढ़ें क्या की डिमांड?
