Gorakhpur News: मकर संक्रांति के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ब्रह्म मुहूर्त में 4 बजे गोरखनाथ मंदिर में नाथपंथ की विशिष्ट परंपरा के अनुसार महायोगी गुरु गोरखनाथ को परंपरागत रूप से आस्था की पवित्र खिचड़ी चढ़ाई. इस दौरान उन्होंने गले में लटकी सीटी बजाई और दंडवत होकर प्रणाम किया. इस अवसर पर उन्होंने सभी नागरिकों के सुखमय-समृद्धमय जीवन की प्रार्थना की.
बच्चे ने योगी से मांगे चिप्स
सीएम योगी आदित्यनाथ जब अपने आवास पर श्रद्धालुओं और आम लोगों से मिल रहे थे, तभी एक छोटा बच्चा उनसे आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचा. मंदिर में इस दृश्य को मिला देखकर सब मंत्र मुग्ध हो गए. सीएम योगी ने मंदिर में मौजूद एक छोटे बच्चे को को दुलार किया. जब मुख्यमंत्री ने पूछा कि उसे क्या चाहिए. दो तीन बार पूछने पर बच्चे ने योगी के कान में कहा- चिप्स चाहिए. बच्चे का यह सहज और भोला जवाब सुनते ही मुख्यमंत्री योगी ठहाके लगाने लगे. वहां मौजूद श्रद्धालु और सुरक्षाकर्मी भी हंस पड़े. चिप्स की बात बच्चे के मुख से सुनकर योगी ने बच्चे के लिए चिप्स लाने के लिए कहा.
ठहाके लगाकर हंस पड़े मुख्यमंत्री योगी
बच्चे की मासूमियत ने वहां मौजूद लोगों का भी दिल जीत लिया. सीएम योगी के ठहाके और बच्चे की मासूमियत का यह पूरा दृश्य सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल हो रहे वीडियो में सीएम योगी का सौम्य और अपनापन भरा अंदाज़ साफ नजर आ रहा है.
श्रद्धालुओं को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर का भ्रमण किया और श्रद्धालुओं को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दीं. संभल हिंसा के बाद चर्चा में आए ASP अनुज चौधरी भी गुरुवार को गोरखनाथ मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया. यहां पर नेपाल राज परिवार की ओर से लाई गई खिचड़ी भी चढ़ाई गई. इससे पहले महायोगी गुरु गोरखनाथ को खिचड़ी चढ़ाने के बाद मुख्यमंत्री योगी ने सभी नागरिकों, संतों और श्रद्धालुओं को मकर संक्रांति की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं.इस मौके पर मीडिया से बात करते समय सीएम योगी ने कहा कि बाबा गोरखनाथ को खिचड़ी चढ़ाना मेरा सौभाग्य है. उन्होंने कहा कि आज गुरुवार को गोरखपुर में भगवान गोरखनाथ जी के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करने के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालुजन पंक्ति में लगकर श्रद्धापूर्वक खिचड़ी चढ़ा रहे हैं.
ये भी पढ़ें: 70 साल की हो गईं BSP अध्यक्ष मायावती, जन्मदिन पर कई हस्तियों ने दीं बधाई, जानें राजनीति में एंट्री से लेकर UP की सत्ता तक का पूरा सफर
