उत्तराखंड राज्य को उसकी खूबसूरती और पहाड़ी इलाकों के कारण जाना जाता है. उत्तराखंड राज्य से उसकी खूबसूरती के चलते कई खबरें आती रहती हैं, लेकिन अब उत्तराखंड से एक बुरी खबर सामने आई है. उत्तराखंड के पर्वतीय इलाके में जंगल में आग लगने की घटना सामने आई है.
उत्तराखंड में लगी भीषण आग
उत्तराखंड के देहरादून के जंग में आग लगने की जानकारी सामने आई है. यह घटना देहरादून के पर्वतीय इलाके त्यूणी के जंगल में हुई है. बताया जा रहा है कि हरटाड़ गांव के पास मौजूद जंगल में आग लग गई और पास का खेती वाला क्षेत्र भी आग की चपेट में आ गया. आग की लपटों ने सेब के बगीचों को भी अपनी चपेट में लिया है. इस आग की चपेट में एक दो मंजिला छानी यानी कच्चा मकान भी आया है.
सैकड़ों एप्पल ट्री जलकर खाक
उत्तराखंड के देहरादून के पर्वतीय इलाके आग लगने की घटना सामने आई है. आग इतनी ज्यादा तेज थी कि आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया. आग की बड़ी लपटों ने सेब के बगीचों को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे सैकड़ों सेब के पेड़ जलकर राख हो गए. जंगल में लगी हुई आग ने जब सेब के बगीचों और खेतों की राह पकड़ी, तो लोगों के बीच अफरातफरी मच गई. ग्रामीण अपनी फसलों को बचाने के लिए भागते हुए नजर आए.
ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की
आग लगने से हालात इतने खराब हो गए कि आग की लपटें दूर से ही नजर आ रही थीं. गांव के लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन हवा और पहाड़ी इलाके के कारण आग के ऊपर काबू पाना काफी मुश्किल था. ग्रामीणों ने कई घंटे तक लगातार मेहनत करके आग के ऊपर काबू पाया. इस आग के कारण कृषि इलाके और सैंकड़ों सेब के पेड़ जलकर खाक हो गए.
सेब की खेती में सबसे ज्यादा नुकसान
देहरादून में लगी इस आग का सबसे ज्यादा असर सेब की खेती करने वाले किसानों के ऊपर पड़ा है. किसान जिन बगीचों की मदद से इस सीजन में अच्छी कमाई की उम्मीद कर रहे थे, अब वे बगीचे जलकर खाक हो गए हैं. उत्तराखंड में लगी इस आग का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रहे हैं. इस आग से प्रभावित होने वाले किसानों ने शासन और प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है. इस आग की चपेट में एक दो मंजिला कच्चा मकान भी आया है.
यह भी पढ़ें- उपनल कर्मचारियों को धामी सरकार से तोहफा, मिलेगा सामान वेतन, पढ़िए यूसीसी में संशोधन समेत बड़े फैसले
