दिल्ली के ग्रेटर कैलाश इलाके से डिजिटल अरेस्ट की एक घटना सामने आई है. साइबर ठगों ने एक 69 साल की महिला को लगभग 9 दिनों तक डिजिटर अरेस्ट करके 6.9 करोड़ रुपए की ठगी की है. बताया जा रहा है कि महिला का बेटा ऑस्ट्रेलिया में रहता है.
69 साल की महिला के साथ ठगी
दिल्ली के ग्रेटर कैलाश इलाके में एक 69 साल की महिला को 9 दिनों तक साइबर ठगों ने डिजिटल अरेस्ट रखा. इस दौरान आरोपियों ने महिला को डर में रखा और 6.9 करोड़ रुपयों की ठगी कर ली. पुलिस ने बताया कि 69 साल की मीनाक्षी अपनी फर्नीचर का बिजनेस करती हैं. और उनके पति की लगभग 4 साल पहले ही मौत हे गई थी. मीनाक्षी की एक बेटी गुरुग्राम में और एक बेटा ऑस्ट्रेलिया में रहता है.
ठगों ने खुदको बताया जांच अधिकारी
इस पूरे मामले में पुलिस ने बताया कि 5 जनवरी से 13 जनवरी तक साइबर ठगों ने उन्हें डिजिटल अरेस्ट रखा. ठगों ने खुद को जांच अधिकारी बताकर महिला को धमकाया. साइबर ठगों ने उन्हें डराते हुए कहा कि उनके नाम पर सिम कार्ड को खरीदा गया है, जिसका इस्तेमाल अवैध गतिविधियों में किया जा रहा है. जिसके बाद में ठगों ने महिला को बताया कि वह मनी लॉन्ड्रिंग और दूसरे गैरकानूनी मामलों की जांच में भी हैं.
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में लगी भाषण आग, जंगलों से खेतों में पहुंची लपटें, कृषि क्षेत्र के साथ सेब के बगीचे जलकर खाक
3 बैंक खातों में कराया ट्रांसजेक्शन
ठगों ने मीनाक्षी को डराकर दबाव में ले लिया औऱ किसी से भी संपर्क न करने की धमकी दी. ठगों ने मीनाक्षी को डिजिटल अरेस्ट रखने के दौरान 6.9 करोड़ रुपए को 3 अलग-अलग बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कराने के लिए कहा गया. जिसके बाद 9 जनवरी को पहली बार 4 करोड़ रुपयों को ट्रांसफर करवाया गया. इसके बाद में मीनाक्षी से 12 जनवरी को 1.6 करोड़ रुपए और 1.3 करोड़ रुपए के 2 RTGS ट्रांजेक्शन करने के लिए कहा गया.
महिला ने बैंक अधिकारियों से बोला झूठ
ठगों ने महिला को खुद बैंक जाकर रुपए ट्रांसफर करने को कहा, जिसके बाद महिला खुद बैंक गई और पैसों को ट्रांसफर किया. पहला ट्रांजेक्शन होने पर बैंक अधिकारियों ने महिला से वैरिफाई किया, तो मीनाक्षी ने झूठ बोलते हुए कहा कि पैसों को बेटी की प्रॉपर्टी के लिए ट्रांसफर किया जा रहा है. इस पूरे मामले में महिला को ठगी का अहसास तब हुआ, जब पैसे मिलने के बाद में ठगों से उससे संपर्क तोड़ दिया. जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज करके संबंधित बैंक अकाउंट की जांच शुरू कर दी है.
यह भी पढ़ें- उपनल कर्मचारियों को धामी सरकार से तोहफा, मिलेगा सामान वेतन, पढ़िए यूसीसी में संशोधन समेत बड़े फैसले
