UP Weather news: यूपी में मौसम ने अचानक से अपने मिजाज बदल लिए है. सुबह और शाम के समय में लोगों को कोहरे का सामना तो दोपहर के समय में धूप के कारण राहत मिलते हुए दिखाई दें रही है. NCR में शुक्रवार के दिन सुबह के समय पर सड़कों पर भारी कोहरा दिखाई दें रहा था. मौसम विभाग द्वारा यूपी में 19 एवं 20 जनवरी के दिन में बारिश होने का अनुमान लगाया गया है. आशंका जताई जा रही है कि बारिश होने के बाद ठंड और ज्यादा बढ़ सकती है. इसी के साथ कोल्ड वेव की चेतावनी में जारी की गई है. मौसम विभाग ने आने वाले 24 से 48 घंटों तक लोगों की परेशानियों के बढ़ने अर्थात और ज्यादा घना कोहरा होने की संभावना जताई है. जानकारी के अनुसार जनवरी में पश्चिम यूपी और पूर्वी यूपी के कई जगहों पर घना कोहरा दिखाई दें सकता है. मौसम विभाग ने इसके लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट भी जारी कर दिया है.
लखनऊ में न्यूनतम तापमान 7 पहुंचा
लखनऊ ने एक बार फिर मौसम ने पलटी मार ली है. 16 जनवरी के दिन लखनऊ में येलो अलर्ट जारी किया गया है. शनिवार के दिन भी कोहरा छाए रहने की संभावना जताई गई है. इसी के साथ यहां पर तापमान में गिरावट दर्ज करने की बात भी की गई थी. उम्मीद जताई जा रही है कि अधिकतम तापामान 22 और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहेगा.
नोएडा और गाजियाबाद का एक हाल
सुबह के समय नोएडा में कोहरा देखने को मिल रहा. आज के दिन यहां का अधिकतम 22 और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहेगा. संभावना है कि 24 से 48 घंटे में इसमें किसी भी तरीके का बदलाव देखने को नहीं मिलेगा. इसी के साथ गाजियाबाद में भी ऐसा में मौसम देखने को मिल सकता है. संभावना है कि 18 जनवरी को नोएडा में घना कोहरा देखने को मिल सकता है.
इन जगहों पर ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि शुक्रवार के दिन कई जगहों पर कोहरा के लिए IMD ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इन जगहों में बागपत, मेरठ, हापुड़, संभल, सहारनपुर, सिद्धार्थनगर, बदायूं, संभल, मुज्जफरनगर, बिजनौर, रामपुर, मुरादाबाद, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, लखीमपुर खीरी, अंबेडकर नगर, बस्ती, बरेली, देवरिया, गोरखपुर, मुरादाबाद, बहराइच, मुरादाबाद, अयोध्या, श्रावस्ती, बलरामपुर, महाराजगंज और महाराजगंज में घना कोहरा रहेगा.
इसी के साथ रायबरेली, आजमगढ़, बलिया, आगरा, सुल्तानपुर, मैनपुरी, गाजीपुर, अमेठी, मथुरा, उन्नाव, कन्नौज, हरदोई, मैनपुरी, फिरोजाबाद, अलीगढ़, हाथरस और इटावा में 100 से 500 मीटर के बीच तक की दृष्यता रहने की संभावना जताई गई है.
अनुमान लगाया जा रहा है कि इन 2 दिनों तक यूपी में कोहरा ऐसे ही रहने वाला है. इसी के साथ बारिश होने की संभावना भी जताई गई है, जिससे लोगों की परेशानियां और ज्यादा बढ़ सकती है. आशंका है कि बारिश होने के बाद कई जगहों पर तापमान में इसी तरह का उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा.
ये भी पढ़ें: उत्तराखंड में लगी भाषण आग, जंगलों से खेतों में पहुंची लपटें, कृषि क्षेत्र के साथ सेब के बगीचे जलकर खाक
