दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने आम आदमी पार्टी और आतिशी के ऊपर निशाना साधा है. उनका कहना है कि आतिशी के गुरु तेग बहादुर को लेकर शब्द गुरु साहिब का अपमान है और आतिशी को बचाने के लिए पुलिस का इस्तेमाल किया जा रहा है.
AAP की राजनीति शुरुआत से झूठी- सिरसा
दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा पंजाब सरकार, दिल्ली की नेता प्रतिपक्ष आतिशी और आम आदमी पार्टी के ऊपर निशाना साधा है. मंत्री सिरसा ने कहा कि AAP की राजनीति शुरुआत से ही झूठ के ऊपर रही है. उन्होंने कहा कि अब आम आदमी पार्टी झूठ को सच साबित करने के लिए संगठित कोशिश कर रही है. उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल की झूठ बोलने वाली परंपरा को आगे बढ़ाते हुए अब आतिशी भी उसी राह पर हैं.
आतिशी के शब्दों को बचाने के लिए बोला जा रहा झूठ
मंत्री मनजिंदर सिरसा ने कहा कि आतिशी दिल्ली विधानसभा में गुरु तेग बहादुर जी को लेकर इस्तेमाल किए गए शब्दों को छिपाने के लिए झूठ और फॉरेंसिक रिपोर्ट की मदद ले रही हैं. उन्होंने कहा है कि यह मामला उन लोगों के खिलाफ नहीं है, जिनके सोशल मीडिया अकाउंट्स को खंगाला जा रहा है, बल्कि ये मामला State vs Meta है. उन्होंने कहा कि इसके बाद भी पंजाब पुलिस ने अदालत में कई लोगों के सोशल मीडिया अकाउंट्स की लिस्ट को पेश किया है, लेकिन किसी को भी पार्टी नहीं बनाया गया है.
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में लगी भाषण आग, जंगलों से खेतों में पहुंची लपटें, कृषि क्षेत्र के साथ सेब के बगीचे जलकर खाक
बिना वॉयस सैंपल के कर दी जांच
मनसिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि जिस फॉरेंसिक जांच को लेकर अदालत को गुमराह किया जा रहा है, वह पूरी जांच विधानसभा की वीडियो के बिना की गई है. उन्होंने कहा कि इस जांच में न तो आतिशी को बुलाया गया और न ही उनका वॉयस सैंपल लिया गया है. उन्होंने कहा कि यह जांच सिर्फ एक कांस्टेबल द्वारा AI का इस्तेमाल करके तैयार की गई है. उन्होंने कहा कि इस जांच में यह भी नहीं बताया गया है कि उस वीडियों के किस हिस्से में और कितने सेकंड तक किस तरह की छेड़छाड़ हुई है.
पंजाब पुलिस के ऊपर साधा मंत्री ने निशाना
सिरसा ने कहा कि जब हाईकोर्ट ने पटिलाया के एक SP की वायरल होने वाले ऑडियो को लेकर फॉरेंसिक जांच के लिए आदेश दिया, तो पुलिस ने कोर्ट में कह दिया कि ऑडियो सैंपल नहीं मिला इसलिए इसकी जांच नहीं हो पाई. जब पुलिस से आतिशी की जांच कहा गया, तो पुलिस ने बिना किसी सैंपल के ही इसकी जांच कर दी. उन्होंने कहा कि आतिशी को बचाने के लिए पुलिस का इस्तेमाल भी किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि आतिशी ने विधानसभा में गुरु साहिब को जो अपमान किया है, उसकी चाहे कितनी भी निंदा करली जाए, लेकिन वह कम ही है.
