Gold silver rate: सोने-चांदी की कीमतों में इस साल काफी ज्यादा उतार-चढाव देखने को मिल था. इसी बीच खरमास भी खत्म हो चुका है, जिसके बाद शादियों का सीजन शुरू हो जाता है. इस सीजन में सोना-चांदी की बिक्री भी काफी देखने को मिलती है. अगर आप भी सोना-चांदी लेने का प्लान बना रहे हैं. तो यह खबर आप के लिए है. आज हम आपको सोना-चांदी के रेट के बारे में बताने जा रहे हैं.
24 कैरेट सोने का मूल्य

बता दें कि आज के दिन यूपी के मेरठ, नोएडा, गाजियाबाद, कानपुर, वाराणसी, गोरखपुर में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,38,860 रुपये प्रति 10 ग्राम है.
22 कैरेट सोने का मूल्य

अगर आप 22 कैरेट सोना खरीदने का प्लान बना रहे हैं. तो बता दें कि 22 कैरेट सोने का मूल्य 16 जनवरी को 1,32,250 रुपये प्रति 10 ग्राम है.
चांदी का रेट

इसी के साथ चांदी की कीमतों में काफी दिनों से उछाल देखने को मिल रही थी. हालांकि, तीन दिन बाद जाकर चांदी की कीमतों में थोड़ा सुधार देखने को मिला है. आज चांदी का रेट 3,10,000 रुपये प्रतिकिलोग्राम है.
किस कारण से दिख रहा बदलाव
विशेषज्ञों का कहना है कि सोना-चांदी की कीमतों में चेंज ETF में पॉजिटिव पूंजी प्रवाह के कारण आई है. बाजार में राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप की ईरान को लेकर दी गई चेतावनी पर लोगों ने नजर बनाई हुई है. निवेशक किसी भी प्रकार के खतरे से बचने के लिए सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर नजरें टिकाएं बैठे हैं.
यह पर दी गई कीमत और बाजार की वास्तविक कीमतों में उतार-चढाव देखने को मिल सकता है. यहां पर दी गई कीमतें गलत और सही दोनों हो सकती हैं.
