देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाकर 17 जनवरी को मालदा टाउन से रवाना किया था. इस मॉडर्न ट्रेन की पहली कमर्शियल यात्रा के लिए टिकटों की बुकिंग मंगलवार से शुरू हुई. टिकटों की बुकिंग शुरू होने के कुछ ही घंटों में इसके सभी टिकट बिक गए.
कुछ ही घंटों में बिक गए सभी टिकट
देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की पहली कमर्शियल यात्रा के लिए टिकटों की बुकिंग मंगलवार से शुरू हुई थी. बुकिंग शुरू होने के कुछ ही घंटों के अंदर इसके सभी टिकट बिक गए. इस मॉडर्न ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 जनवरी को मालदा टाउन में हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना किया था. देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन असम के कामाख्या और पश्चिम बंगाल के हावड़ा स्टेशन के बीच में चलेगी.
हफ्ते में 6 दिन चलाई जाएगी वंदे भारत स्लीपर
इस प्रीमियम ट्रेन की पहली आधिकारिक कमर्शियल दौड़ को गुरुवार को निर्धारित किया गया है. भारतीय रेलवे का कहना है कि यात्री इस ट्रेन में मिलने वाली आधुनिक सुविधाओं और कनेक्टिविटी के ऊपर पूरा भरोसा दिखा रहे हैं. बताया जा रहा है कि यह ट्रेन हफ्ते में 6 दिन चलाई जाएगी और अपनी डेस्टिनेशन तक पहुंचने के लिए यह लगभग 14 घंटे का समय लेगी.
दूसरी ट्रेनों के मुकाबले 3 घंटे कम समय लेगी
इस ट्रेन के शुरू होने के बाद में दोनों शहरों के बीच में रेलवे यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा. इस ट्रेन की मदद से दोनों शहरों को बीच रेलवे यात्रा में लगभग 3 घंटे का समय कम हो जाएगा. इसकी मदद से पूर्वोत्तर और पश्चिम बंगाल के बीच के सफर को अब और भी ज्यादा आरामदायक और तेज बनाया जा सकेगा. यह ट्रेन देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन है.
रफ्तार के कारण बुक हो गए टिकट
देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन हावड़ा और कामाख्या के बीच की दूरी को तय करने में दूसरी ट्रेनों के मुकाबले 3 घंटे कम समय लेगी. इस ट्रेन में यात्रियों को दी जाने वाली सुविधाओं और इसकी तेज रफ्तार के कारण टिकटों की भारी मांग देखी गई है. इस ट्रेन में यात्रा के लिए टिकटों की बुकिंग शुरू होते ही सभी टिकट कुछ ही घंटों में बिक गए. भारतीय रेलवे का कहना है कि टिकटों का इस तरह से बिकना मॉडर्न सुविधाओं के प्रति लोगों के विश्वास का प्रमाण है.
यह भी पढ़ें- दिल्ली सरकार देने जा रही खुशखबरी! महिलाओं को मिलेगा मुफ्त गैस सिलेंडर, जानें कब और किसे मिलेगा इसका लाभ
