दिल्ली सरकार लगातार लोगों के हितों के लिए काम कर रही है. अब दिल्ली सरकार महिलाओं को मुफ्त गैस सिलेंडर देने जा रही है. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अपने कार्यकाल में 1 साल पूरा होने से पहले ही अपना चुनावी वादा पूरा करती हुई नजर आ रही हैं.
दिल्ली सरकार महिलाओं को देगी मुफ्त सिलेंडर
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अपने कार्यकाल में 1 साल पूरा होने से पहले ही अपना चुनावी वादा पूरा कर रही हैं. दिल्ली अब उन राज्यों में शामिल हो रहा है, जहां महिलाओं को मुफ्त गैस सिलेंडर दिया जाता है. दिल्ली सरकार मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में होली के त्योहार पर गरीबों को गैस सिलेंडर देने जा रही है. इस फैसले पर बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में सभी की सहमति के बाद में मुहर लगाई गई है.
किन महिलाओं को मिलेगा मुफ्त सिलेंडर?
रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के सुबह एक कैबिनेट बैठक हुई. इस बैठक में दिल्ली कैबिनेट ने इससे जुड़े हुए एक प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. दिल्ली सरकार होली और दीवाली जैसे त्योहारों पर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) परिवार वाली महिलाओं को मुफ्त में गैस सिलेंडर देगी. इसी का साथ में जिन परिवारों की आय कम है, उन्हें भी 500 रुपए में गैस सिलेंडर दिया जाएगा.
300 करोड़ खर्च होने की उम्मीद
आपको बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा के घोषणापत्र में यह भी एक हिस्सा था. रिपोर्ट के मुताबिक राशन कार्ड धारक गरीब परिवारों की महिलाओं को होली और दीपावली पर सरकार फ्री में गैस सिलेंडर देगी. इस पूरी योजना में लगभग 300 करोड़ रुपए का खर्च आने से उम्मीद जताई जा रही है. दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता अपने कार्यकाल में 1 साल पूरा होने से पहले ही अपना वादा पूरा करती नजर आ रही हैं.
कई राज्यों में है यह सुविधा
दिल्ली से पहले उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश जैसे कई ऐसे राज्य हैं, जहां महिलाओं को मुफ्त सिलेंडर दिया जाता है. इन राज्यों में साल में 2 बार महिलाओं को मुफ्त गैस सिलेंडर दिए जाते हैं. इसी के साथ प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के चलते महिलाओं को गैस सिलेंडर के लिए काफी छूट भी दी जाती है. महिलाओं को इसी के साथ रसोई गैस सिलेंडर पर सब्सिडी भी दी जाती है. मुफ्त गैस सिलेंडर योजना में गरीब महिलाओं को सिलेंडर की खरीद पर उनके बैंक खाते में पूरे पैसे वापस कतर दिए जाते हैं.
यह भी पढ़ेंं: मुनीर से लिया टक्कर… पाकिस्तान में पूर्व आर्मी अधिकारी आदिल रजा आतंकी घोषित; बोले- मेरे लिए सम्मान की बात
