तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में होने वाले हैं. जिसको लेकर राजनीतिक समीकरण काफी तेजी के साथ बदलने लगा हैं. अम्मा मक्कल मुनेत्र कड़गम (AMMK) के प्रमुख टीटीबी दिनाकरण की बीजेपी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में शामिल होने की उम्मीद लगाई जा रही है.
पीयूष गोयल से मुलाकात करेंगे टीटीवी दिनाकरण
तमिनाडु में केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता पीयूष गोयल इस समय दौरे पर हैं. अब बताया जा रहा है, कि दिनाकरण आज पीयूष गोयल से मुलाकात करने वाले हैं. इसको देखते हुए राज्य में बड़े राजनीतिक फेरबदल के कयास लगाए जा रहे हैं. आपको बता दें कि पीयूष गोयल को तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी का चुनाव प्रभारी बनाया गया है. दिनाकरण की पीयूष गोयल से मुालाकात के इस कदम ने उनका पार्टी और तमिलनाडु के लिए एक नई शुरूआत की है.
अतीत को पकड़कर भविष्य से समझौता नहीं किया जा सकता
टीटीबी दिनाकरण का कहना है कि वे प्रदेश में जनता द्वारा मांगा जाने वाला प्रशासन और सुशासन स्थापित करने के लिए कोशिश करेंगे और समर्थन करेंगे. उन्होंने AIADMK के साथ में पुराने विवादों को लेकर कहा कि अतीत को पकड़कर प्रदेश के भविष्य के साथ में समझौता नहीं किया जा सकता है, उन्होंने इसे सिर्फ साझेदारों का झगड़ा बताया है. उनका टारगेट है कि तमिलनाडु में फिर से अम्मा के शासन को वापस लाना है. बीजेपी के वरिष्ठ नेता पीयूष गोयल के साथ में बैठक करने के बाद में वे गठबंधन की पूरी रूपरेखा को साझा करेंगे.
बैनरों पर पहले ही लगी थी दिनाकरण की फोटो
प्रधानमंत्री मोदी के तमिलनाडु दौरे से पहले पीयूष गोयल चेन्नई पहुंचे हैं. यहां पीयूष गोयल टीटीवी दिनाकरण से मिलेंगे. आपको बता दें कि प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए लगाए गए बैनरों में पहले से ही दिनाकरण की फोटो लगी हुई है. दिनाकरण ने गठबंधन के लिए किए जाने वाले समझौतों का बचाव किया और कहा कि जो लोग समझौता करते हैं, वे लोग हमेशा नहीं हारते हैं. उन्होंने जोर देते हुए कहा कि पार्टी के हित और तमिलनाडु के विकास के लिए यह समझौता घातक साबित नहीं होगा. पीयूष गोयल के साथ होने वाली यह मुलाकात तमिलनाडु के आने वाले चुनावों के लिए सीट बंटवारे और चुनावी रणनीति के हिसाब से काफी जरूरी मानी जा रही है.
यह भी पढ़ें- बुकिंग खुलते ही फुल हो गई देश की पहली वंदे भारत स्लीपर, कुछ ही घंटों में बिक गए सभी टिकट
