Panchak Niyam 2026: ज्योतिष के अनुसार पांच नक्षत्र धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वा भाद्रपद, उत्तरा भाद्रपद और रेवती होते हैं. इन नक्षत्रों में चंद्रमा के प्रवेश करते ही पंचक काल शुरू हो जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पंचक काल के शुरू होने पर कोई भी काम नहीं करने चाहिए. इन समय में किए गए कामों में काफी ज्यादा दिक्कतें या रूकावट देखने को मिलती है. ऐसे काम या तो होते-होते रह जाते हैं या तो इनमें किसी तरह का अशुभ समय देखा जाता है. हालांकि, पंचक की शुरूआत उसकी प्रकृति को काफी ज्यादा प्रभावित करती है.
कब होगी शुरूआत
बता दें कि 21 जनवरी 2026 में 1 बजकर 35 मिनट पर पंचक की शुरूआत हो रही है. अगर आप इस दिन किसी भी शुभ काम को करते हैं तो आपको परेशानियों का सामना करना पड़ेगा. इसके साथ ही आपके सारे शुभ कार्यों को शुभ की श्रेणी में माना जाता है. आइए जानते हैं कि पंचक में किन कार्यों को नहीं करना चाहिए.
इन कार्यों को करना माना जाएगा अशुभ
आपको पंचक के दौरान घर के निर्माण काम को नहीं करना चाहिए. अगर आपने पहले ही घर को बनवाने का काम शुरू कर रखा है तो छट न डलवाएं. ऐसे में आपके घर में कभी भी सुख नहीं आएगा.
किसी प्रकार के वाहन को खरीदना वर्जित माना जाता है.
लकड़ी को न काटें. किसी भी लकड़ी से बने सामान को खरीदने से बचना चाहिए.
इस समय आप किस दिशा में चल रहे हैं. इसका भी ध्यान रखे. दक्षिण दिशा में चलने से आपको चोट लगने की संभावना बढ़ जाती है.
पंचक में किसी व्यक्ति के मरने पर विधि विधान के साथ उसका अंतिम संस्कार करना चाहिए.
किसी भी प्रकार का शुभ काम जैसे विवाह, अन्नप्राशन, नामकरण, मुंडन और गृह प्रवेश जैसे कामों को करवाने से बचना चाहिए.
मूंछ, दाढ़ी, नाखून या बाल ऐसी चीजों को काटने से बचना चाहिए.
किसी भी प्रकार की लकड़ी के सामान जैसे की पलंग और चारापई इत्यादि न खरीदें न ही बनवाएं.
किसी भी जगह पर निवेश न करें.
इस समय में पैसों का लेन देन करना आपको काफी भारी पड़ सकता है.
पंचक में आप क्या कर सकते हैं
गरीबों को दान करें और उनकी मदद करें.
भगवान की पूजा करें
तुलसी देवी की पूजा करें.
पौधे में जल चढ़ाए.
आप चाहें तो व्रत भी रख सकते हैं.
सूर्य देव पर जल चढ़ाए.
ये भी पढ़ें: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की मुश्किलें बढ़ीं, माघ मेला प्राधिकरण ने भेजा 1 और नोटिस, शंकराचार्य ने भी किया पलटवार
Disclaimer:यहां बताई गई सारी बातें धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं. इसकी विषय सामग्री और एआई द्वारा काल्पनिक चित्रण का जी TheTruth24 हूबहू समान होने का दावा या पुष्टि नहीं करता.
