Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि की शुरूआत हो चुकी है. नौ दिन तक मां दुर्गा की पूजा की जाती है. पहले दिन पर कलश स्थापना की जाती है और उसके बाद मां दुर्गा का हर दिन पाठ पढ़ आरती की जाती है.
हर समय भक्त मां को खुश करने में लगे होते हैं, लेकिन कई ऐसे काम है जो वह अनजाने में कर जाते हैं. उन कामों को करने से उनके घर में नाकारात्मकता आ जाती है. आज हम आपको ऐसे ही कुछ कामों को बताने वाले हैं, जो कि नवरात्रि के समय में करने से आपको बचना चाहिए.
इसमें सबसे पहला काले रंग की वस्तुएं खरीदना है. दरअसल, काला रंग नाकारात्मकता को दर्शाता है. इसी कारण से इस समय में ऐसे कपड़ों को खरीदने से बचना चाहिए.
चमड़े से बनी वस्तुएं भूलकर भी न करें. हिंदू धर्म में नवरात्रि के समय में इन्हें खरीदना अशुभ माना जाता है.
चाकू या कोई भी नुकीली और धारदार वस्तु को भी खरीदने से बचे. यह घर में नाकारात्मकता फैलाने का मु्ख्य स्त्रोत माने जाते हैं.
हालांकि, यह ज्यादातर लोगों का पता होता है. नवरात्रि के समय में शराब और मांसहारी खाने को पूरी तरीके से वर्जित करने के लिए कहा जाता है. हमेशा नवरात्रि में सात्विक भोजन ही करना चाहिए.
साथ ही इस समय में किसी से भी लड़ाई करने से बचना चाहिए. कोशिश करें कि आप छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करें न कि लड़ाई झगड़ें में फंसकर नवरात्रि में घर में नाकारात्मकता लाए.
बता दें कि नवरात्रि में खुद पर संयम बनाना जरूरी होता है. इसलिए कोशिश करें कि आप अपने व्यवहार और सभी पर संयम बनाए.
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी मान्यताओं पर आधारित है. बता दें कि thetruth24 किसी भी प्रकार की जानकारी एवं मान्यताओं की पुष्टि नहीं कर रहा. किसी भी जानकारी एवं मान्यता से पहले उसके विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें.
