Aaj Ka Rashifal 23 January 2026: ज्योतिषशास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है. एक राशि करीब एक महीने चलती है इस प्रकार से एक साल में 12 राशियों का चक्र पूरा होता है. हर राशि का स्वामी ग्रह होता है. ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है. आज का दिन कुछ राशियों के लिए अवसर लेकर आएगा, तो कुछ को सतर्क रहने की जरूरत होगी. करियर, व्यापार, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन में किसे लाभ मिलेगा और किसे संभलकर चलना होगा, आइए जानते हैं आज का राशिफल.
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण कार्यों को करने में बीतेगा. परिवार में सब ठीक रहेगा. धन लाभ के अवसर मिलेंगे. राजनीति से जुड़े लोग सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहेंगे. आपके लिए शुभ रंग लाल है. घर से निकलें तो मां सरस्वती को लाल फूल अर्पित करें.
वृषभ राशि
इन जातकों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा. कहीं से अटका पैसा वापस मिल सकता है. कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं. इंजीनियरिंग छात्रों को नए मौके मिलेंगे. आपके लिए आपका लकी नंबर 6 है और रंग सफेद है. जरुरतमंदों की मदद करें.
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए बसंत पंचमी का दिन बढ़िया रहेगा. बिजनेस में फायदा होगा. दांपत्य जीवन सुखद रहेगा. संतान से शुभ समाचार मिल सकता है. ऑफिस में दिन अच्छा जाएगा. आपके लिए आज हरा रंग शुभ रहेगा. दान करेंगे तो मन को शांति मिलेगी.
कर्क राशि
इन जातकों के लिए शुक्रवार का दिन मिला जुला रहेगा. परिवार में कोई धार्मिक आयोजन हो सकता है. खर्चे सोच समझ करें, व्यय ज्यादा हो सकता है. आपके लिए आज का लंकी नंबर दो है और शुभ रंग पीला है.
सिंह राशि
सिंह जातकों के लिए बसंत पंचमी का दिन अच्छा रहेगा. बिजनेस में सफलता मिलेगी. पति-पत्नी के संबंध मजबूत होंगे. छात्रों के लिए दिन ठीक है. आप आज के दिन गुड या किसी मिठाई का दान करें. नांरगी रंग आपके लिए शुभ रहेगा.
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए दिन ठीक है. सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे. बिजनेस में फायदा होगा. दोस्तों के साथ बाहर जाने का प्लान कर सकते हैं. हल्का पीला रंग वसंत पंचमी के दिन शुभ रहेगा. किसी छात्र को किताबें दान करें.
तुला राशि
तुला जातकों के लिए दिन मध्यम रहेगा. घर से बाहर निकलें तो बड़ों का आशीर्वाद लें, दिन अच्छा गुजरेगा. सेहत का ध्यान रखें, बाहर का खाना खाने से बचें छात्रों को पढ़ाई में सफलता के संकेत हैं. शुभ रंग आपके लिए सफेद है.
वृश्चिक राशि
इन जातकों के लिए आज का दिन खुशनुमा रहेगा. कुंवारों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं. किसी काम में आज दोस्तों का सहयोग मिलेगा.आज किसी को पैसा उधार देने से बचें. आज आप काली दाल का दान करें.
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा. इन जातकों की आज आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. संतान से सुखद समाचार मिल सकता है. घर के बड़ों की सेहत का ध्यान रखें, बिगड़ सकती है. आज आप घर से निकलें तो पूजा करें और चंदन लगाएं.
मकर राशि
मकर जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा. परिवार में गलतफहमी दूर होगी. स्टेशनरी व्यापार में लाभ होगा. माता-पिता का स्नेह मिलेगा. पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी. आपके लिए आज लकी नंबर 10 रहेगा. बसंत पंचमी को आज मंदिर में दीपक जलाएं.
कुंभ राशि
इन जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा. अच्छी सेहत के लिए व्यायाम करें. बिजनेस बढ़ाने का सोच सकते हैं. परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे. शुभ रंग आपके लिए आज नीला रहेगा. आज जरूरतमंद को पेन दान करें.
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए दिन शानदार रहेगा. घर में किसी खास मेहमान का आना हो सकता है. कुछ अटके काम पूरे हो सकते हैं. सेहत का ध्यान रखे, पेट से संबंधित परेशानी हो सकती है. आज आपके लिए हल्का पीला रंग शुभ रहेगा. मंदिर में आज खीर का भोग लगाएं.
Disclaimer:यहां बताई गई सारी बातें धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं. इसकी विषय सामग्री और एआई द्वारा काल्पनिक चित्रण का जी TheTruth24 हूबहू समान होने का दावा या पुष्टि नहीं करता.
