Worlds largest railway station: न्यूयॉर्क का ग्रैंड सेंट्रल टर्मिनल दुनिया का सबसे बड़ा और व्यवस्थित रेलवे स्टेशन है, जहां हर दिन लाखों मुसाफिर बिना परेशानी के यात्रा करते हैं. इसकी भव्यता, 44 प्लेटफॉर्म और ऐतिहासिक इंजीनियरिंग इसे खास बनाती है.

Worlds largest railway station: दुनिया का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन न्यूयॉर्क शहर में स्थित ग्रैंड सेंट्रल टर्मिनल अपनी भव्यता और शांति के लिए जाना जाता है. यह स्टेशन सिर्फ विशालता के लिए नहीं बल्कि व्यवस्थित संचालन और ऐतिहासिक महत्व के लिए भी मशहूर है. हर दिन लाखों मुसाफिर यहां से यात्रा करते हैं, लेकिन यहां कभी अव्यवस्था नहीं दिखाई देती है. 1913 में बने इस स्टेशन ने अब तक की अपनी भव्यता और कार्यकुशलता को बनाए रखा है.
स्टेशन मिडटाउन मैनहट्टन के 42वीं स्ट्रीट और पार्क एवेन्यू के चौराहे पर स्थित है. यह सिर्फ ट्रेनों का केंद्र नहीं है, बल्कि न्यूयॉर्क और आसपास के राज्यों के जीवन को जोड़ने का एक महत्वपूर्ण केंद्र है. इसके आसपास बड़े-बड़े दफ्तर, स्कूल और ऐतिहासिक इमारतें मौजूद हैं. स्टेशन की लोकेशन इसे दुनिया के सबसे व्यस्त और व्यवस्थित रेलवे केंद्रों में से एक बनाती है.
ग्रैंड सेंट्रल टर्मिनल में 44 प्लेटफॉर्म और 67 ट्रैक हैं, जिन्हें दो अलग-अलग अंडरग्राउंड स्तरों पर बांटा गया है. इस डिजाइन की वजह से सुबह के व्यस्त घंटों में भी ट्रेनों का संचालन सुचारू रहता है. ट्रेनें बिना शोर और भीड़भाड़ के अपने गंतव्य तक पहुंचती हैं, जो बड़े शहर में किसी चमत्कार से कम नहीं लगता.
इस स्टेशन की इंजीनियरिंग 100 साल पुरानी है, लेकिन आधुनिक समय में भी यह बेमिसाल है. ढलान वाले प्लेटफॉर्म ट्रेनों को धीमा करने में मदद करते हैं और अलग स्तरों पर लंबी दूरी की ट्रेनों को लोकल मुसाफिरों से अलग रखा गया है. डिजाइन की हर बारीकी मुसाफिरों का समय और ऊर्जा बचाने के लिए बनाई गई है.

ग्रैंड सेंट्रल टर्मिनल केवल ट्रेनिंग ही नहीं बल्कि मुसाफिरों की सुविधा के लिए रेस्तरां, दुकानें और विशाल फूड मार्केट भी प्रदान करता है. इसके मुख्य हॉल की ऊंची छत पर नक्षत्र और तारों की सुंदर पेंटिंग है. इस कलाकारी को देखने के लिए कई लोग सिर्फ स्टेशन में आते हैं. भीड़ के बावजूद, स्टेशन का डिजाइन हर यात्री को निजी और सुकून भरा अनुभव देता है.
यह भी पढ़ेंं: मुनीर से लिया टक्कर… पाकिस्तान में पूर्व आर्मी अधिकारी आदिल रजा आतंकी घोषित; बोले- मेरे लिए सम्मान की बात
