ujjain tarana hindutva violence: उज्जैन के तराना में मामूली विवाद के बाद हिंसा भड़क गई, जिसमें बसों और गाड़ियों में तोड़फोड़ हुई और कई लोग घायल हुए हैं. पुलिस ने अब तक 15 लोगों को गिरफ्तार किया है और इलाके में शांति बनाए रखने के लिए भारी सुरक्षा तैनात की गई है.

ujjain tarana hindutva violence: उज्जैन जिले के तराना कस्बे में गुरुवार शाम अचानक हालात बिगड़ गए. दो पक्षों के बीच मामूली कहासुनी हुई. यह विवाद देखते ही देखते मारपीट और फिर हिंसा में बदल गया. घटना बड़े राम मंदिर के सामने सुखला गली में शुरू हुई. शाम करीब साढ़े सात बजे का समय था. मारपीट की खबर फैलते ही पूरे इलाके में तनाव बढ़ गया. लोग घरों से बाहर निकल आए और अफरा-तफरी मच गई.
कुछ ही देर में असामाजिक तत्व बस स्टैंड की ओर पहुंच गए. वहां खड़ी यात्री बसों पर पत्थर चलने लगे. लाठी-डंडों से भी तोड़फोड़ की गई. इस हमले में 11 बसें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. कुल मिलाकर 15 बसों को नुकसान पहुंचा है. एक दर्जन से ज्यादा कारें भी तोड़ दी गई थी. बस स्टैंड पर रोज की चहल-पहल गायब हो गई. सन्नाटा पसर गया, बस स्टैंड के पीछे कावड़े की एक दुकान में आग लग गई. यह आग किसने लगाई, अभी साफ नहीं है. दमकल की टीम आग बुझाने में जुटी रही है.
इस हिंसा में विश्व हिंदू परिषद के एक प्रचारक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. हालात को काबू में करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. पुलिस ने एक पक्ष की शिकायत पर छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है. इनमें से पांच को गिरफ्तार कर लिया गया है. एक आरोपी फरार है. पुलिस के मुताबिक करीब 50 लोगों ने पत्थरबाजी की थी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सभी की पहचान कर ली गई है.
अब तक कुल 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इनमें पांच वे आरोपी हैं जिन्होंने मारपीट की थी. बाकी दस वे लोग हैं जो पत्थरबाजी में शामिल थे. पुलिस ने सप्पान मिर्जा, ईशान मिर्जा, शादाब उर्फ इडली, सलमान मिर्जा, रिजवान मिर्जा और नावेद के खिलाफ जानलेवा हमले की धाराओं में केस दर्ज किया है. एक आरोपी नाबालिग बताया जा रहा है, जो फिलहाल फरार है. उसकी तलाश जारी है.
घटना के बाद हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में तराना थाने पहुंचे. उन्होंने आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है. सुबह कुछ नेता थाने के अंदर पहुंचे और हनुमान चालीसा का पाठ किया है. वे आरोपियों के मकान तोड़ने और जुलूस निकालने की मांग कर रहे हैं। पुलिस हालात पर नजर बनाए हुए है. इलाके में शांति बनाए रखने के लिए गश्त बढ़ा दी गई है. अधिकारियों का कहना है कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी.
यह भी पढ़ेंं: मुनीर से लिया टक्कर… पाकिस्तान में पूर्व आर्मी अधिकारी आदिल रजा आतंकी घोषित; बोले- मेरे लिए सम्मान की बात
