Uttar Pradesh: यूपी के गाजियाबाद से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बता दें यहां पर लाल बाग कॉलोनी में बदमाशों का कहर देखने को मिला है. दरअसल, रविवार की शाम महिला अपने पति के साथ सब्जी मंडी से वापस आ रही थी. उसी समय कुछ बाइक सवार बदमाशों ने महिला पर हमला कर दिया. यह घटना पुलिस चौकी से करीब 150 मीटर की दूरी पर घटित हुई है. इस घटना के बाद से पूरे इलाके के लोगों के बीच दहशत का माहौल है. महिला की पहचान लाल बाग की बी-ब्लॉक कॉलोनी निवासी संजना के रूप में की है. पति का नाम सोनू है.
बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली
जानकारी के अनुसार 35 वर्षीय संजना अपने पति संग रात में लगभग 8 बजे के आसपास बाइक पर बैठ घर को जा रही थी. जैसे ही वह प्राइवेट स्कूल के पास में आई. बाइक पर सवार दो बदमाशों ने महिला की पीठ पर गोली मार दी. इसके बाद आरोपी तुरंत मौके से फरार हो गए.
अस्पताल में हालत को गंभीर बताया गया
महिला को गोली लगते ही वह सड़क पर गिर चुकी थी. पति ने तुरंत घटना की जानकारी अपने परिवार वालों और पुलिस को दी थी. संजना को पहले धनवंतरी के अस्पताल में भर्ती कराया गया था. हालत गंभीर होने के बाद से उन्हें दूसरे अस्पताल में रेफर कराया गया. उपचार होने के बाद महिला को जीटीबी अस्पताल में भेजा गया है.
परिवार वालों को किसी पर शक नहीं
SP अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि महिला की हालत गंभीर बनी हुई है. हालांकि, पुलिस ने कहा कि अभी उनके परिवार वालों को किसी पर भी शक नहीं है. इसके अलावा घटना वाली जगह से कोई भी सबूत नहीं मिले हैं. बस खून का धब्बा मिला है, जिसका सैंपल लेकर उसे जांच के लिए भेज दिया गया है. पुलिस पूरे घटना की जांच में लगी हुई है. फिलहाल किसी पर भी शक न होने के कारण फरार अपराधियों की खोज की जा रही है. इसके अलावा आसपास में लगे सभी कैमरे को भी खंगाला जा रहा है.
ये भी पढ़ें: कच्चा बादाम गर्ल’ अंजलि अरोड़ा का बॉयफ्रेंड गिरफ्तार, गाड़ी पर लगा था पूर्व MP का फर्जी पास
