फल सेहत के लिए अच्छे माने जाते हैं, लेकिन हर फल ब्लड शुगर के लिए सुरक्षित हो, ऐसा जरूरी नहीं. कुछ फल ऐसे होते हैं जो शुगर लेवल को तेजी से बढ़ा सकते हैं. खासतौर पर जिन लोगों को डायबिटीज है या शुगर कंट्रोल में रखनी है. उन्हें इन फलों को समझदारी से खाना चाहिए.
कभी भी लोगों के बीमार होने या उनकी हेल्थ में थोड़ा सा भी बदलाव आने पर सभी फल खाने के लिए बोलते हैं. हालांकि, फल खाना सेहत के लिए अच्छा होता है लेकिन कई लोगों के लिए यह उतना ही खतरनाक होता है. दरअसल, कई फलों में ज्यादा शुगर होने के कारण वह उन लोगों के लिए खतरनाक साबित होते है, जिन्हें पहले से ही शुगर लेवल के हाई होने की शिकायत होती है. आइए जानते हैं कि किन फलों के खाने से आपके जीवन पर बुरा असर पड़ सकता है.
केला: लोग व्यायाम या जिम जाने से पहले हमेशा केला खाते है. लोगों को लेकिन पता नहीं होता है कि शुगर लेवल के मामले में केला खतरनाक साबित हो सकता है. अगर केला और ज्यादा पका होतो उसमें और ज्यादा ब्लड शुगर होता है.
अंगूर: अंगूर कई लोगों के पसंदीदा होते हैं. ये इतने रसीले होते हैं कि लोगों को यह नुकसान पहुंचाने वाले नहीं लगते हैं. आपको जान के हैरानी होगी कि एक कप अंगूर में 23 ग्राम या उससे भी अधिक शुगर होता है. फाइबर की मात्रा इनमें कम देखी जाती है. अगर आप इन्हें खाना चाहते हैं तो सीमित मात्रा में ही खाएं.
अनानास: यह फल पाचन के लिए चाहें कितना भी अच्छा हो लेकिन इसकी ज्यादा मात्रा लोगों को काफी नुकसान पहुंचा सकती है. अब वह चाहें डिब्बे में बंद हो या ताजा रखी होती है. एक डिब्बे में बंद अनानास में 16 ग्राम शुगर उपस्थित होता है. शुगर की मात्रा ज्यादा और तेजी से शुगर एब्जार्ब होने के कारण यह लोगों को नुकसान पहुंचा सकती है.
लीची: बता दें कि इसमें फाइबर की कमी होती है, जिसके कारण इसमें मौजूद शुगर तेजी से हमारे शरीर में एब्जार्ब हो जाते हैं. इनका स्वाद कैंडी की तरह होने के कारण लोगों के बीच यह इतने पसंदीदा है.
अंजीर: इस फल के बारे में कई लोग जानते हैं. जब भी कभी पौष्टिक फल की बात होती है. उसमें अंजीर का नाम जरूर शामिल होता है. एक सूखे अंजीर में और ज्यादा शुगर की मात्रा होती है.
तरबूज: इस फल में पानी की मात्रा काफी ज्यादा होती है. हालांकि, एक कप शुगर में जरूर इनकी मात्रा कम दिखती हो लेकिन इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत ऊंचा होता है. इसी कारण से शरीर में शुगर का लेवल बहुत हाई हो जाता है.
यहां पर दी गई जानकारी विशेषज्ञ और रिसर्च पर है. किसी भी चीज की सलाह लेने से पहले डॉक्टरों की सलाह लें. इसको मेडिकल सलाह के रूप में न लें.
ये भी पढ़ें: UP: गाजियाबाद में बाइक सवार बदमाशों का तांडव, महिला की पीठ में गोली मार कर फरार
