आज के दिन पूरा देश गणतंत्र दिवस का जश्न मना रहा है. इसी बीच जम्मू कश्मीर से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है. शोपियां में A++ आतंकी के पिता ने अपने घर पर तिरंगा फहराया है.
जम्मू-कश्मीर में आतंकी के पिता ने फहराया तिरंगा
गणतंत्र दिवस के दिन पूरा देश जश्न मना रहा है. देश के अलग-अलग हिस्सों में गणतंत्र दिवस का जश्न अलग-अलग तरीकों से मनाया जा रहा है. जम्मू-कश्मीर में भी गणतंत्र दिवस का काफी जोरदार जश्न देखने को मिला है, लेकिन इसी बीच एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसने सभी को हैरान कर दिया है. जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आतंकी आबिद रमजान के पिता ने घर पर तिरंगा फहराया है.
मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल है आतंकी आबिद
आज के दिन कश्मीर में गणतंत्र दिवस की धूम देखने को मिली है, लेकिन चर्चाएं तब तेज हो गईं जब एक्टिव आतंकवादी आबिद रमजान शेख के पिता ने घर पर तिरंगा फहराया. आपको बता दें कि आबिद रमजान चोटीपोरा शोपियां का रहने वाला है और इसे A++ आतंकवादी कैटेगरी में रखा गया है. आज गणतंत्र दिवस पर उसके पिता ने अपने घर पर तिरंगा फहराया है.
कई घटनाओं में रहा सीधे तौर पर शामिल
आतंकी आबिद रमजान काफी समय से कश्मीर घाटी में एक्टिव है. आपको बता दें कि दक्षिण कश्मीर में कई ऐसी घटनाएं हुई हैं, जिनमें वह सीधे-सीधे शामिल रहा है. इन्हीं कारणों के चलते उसे सुरक्षा एजेंसियों ने मोस्ट वांटेड की लिस्ट में शामिल किया गया है. देश की सुरक्षा एजेंसियों की टीमें आबिद की तलाश में काफी समय से इधर-उधर घूम रही हैं.
लाल चौक पर फहराया गया तिरंगा
गणतंत्र दिवस के मौके पर जम्मू-कश्मीर की कई जगहों पर तिरंगा फहरा कर इस दिन का जश्न मनाया गया है. इस मौके पर श्रीनगर के लाल चौक पर भी तिरंगा फहराया गया है. इस मौके पर वहां बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और बाहर के पर्यटक भी शामिल रहे हैं. लोगों ने इस दौरान तिरंगा फहरा कर देश के प्रति उनकी भावनाओं को सबके सामने पेश किया है.
यह भी पढ़ें- भारतीय वायु सेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु को मिला अशोक चक्र, सम्मान पाने वाले दूसरे अंतरिक्ष यात्री
