हाल ही में एक नई रिपोर्ट के आने से लोगों के बीच चिंता का माहौल बन चुका है. दरअसल, लोगों के बीच जिस रिपोर्ट को लेकर चिंता दिखाई दे रही है. उसके अनुसार करीब 149 मिलियन से भी अधिक लोगों के अर्थात यूजर्स के लॉगिन डिटेल्स इंटरनेट पर लीक हो चुके हैं. बता दें कि इसमें कई बड़े प्लेटफॉर्म शामिल है. जानकारी के अनुसार जिन प्लेटफार्म के डेटा लीक हुए है. उसमें Facebook, Gmail, Netflix और Instagram जैसे बड़े प्लेटफॉर्म के अकाउंट्स शामिल बताए जा रहे हैं.
दरअसल, यह जानकारी एक्सप्रेसवीपीएन से सामने आई है. यह साइबर सिक्योरिटी रिसर्चर जेरेमायाह फाउलर पर बेस्ड है. इस फाउलर के अनुसार बहुत बड़ा डाटा ऑनलाइन है. इस सभी में काफी सारी महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध है.
इन प्लेटफार्म के डेटा हुए लीक
इस रिपोर्ट के मुताबिक जिन प्लेटफार्म का डाटा ऑनलाइन है. उन सभी में काफी बड़े और लोकप्रिय अकाउंट्स मिले हुए हैं. लीक डेटा में लाखों की नहीं करोड़ों लोगों की अहम जानकारी शामिल है. रिपोर्ट में 96GB आकार के 149,404,754 यूनिक यूजरनेम और पासवर्ड है. फाउलर ने बताया कि यह डाटा न तो पासवर्ड और न ही किसी भी तरह एन्क्रिप्ट किया हुआ था. मतलब कोई भी ढूंढ लेता और आसानी से पहुंच जाता. हालांकि, शुरु की जांच में यूजरनेम, ईमेल आईडी, पासवर्ड थे. साथ ही डायरेक्ट लॉगिन के लिंक भी मिले थे.
कंपनी की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं
रिसर्चर ने कहा है कि रिपोर्ट में जिस भी कंपनी का नाम आया. उनसे email से संपर्क भी किया गया है. अभी तक लेकिन रिपोर्ट प्रकाशित होने तक किसी भी कंपनी की तरफ से कोई भी रिएक्शन नहीं आया है. इनमें केवल एक ही नहीं बल्कि कई बड़े देशों के डेटा पाए गए है. हालांकि, इन सभी में सबसे चिंता वाली बात यह है कि जांच में क्रिप्टो वॉलेट्स, फाइनेंशियल सर्विसेज, बैंक अकाउंट, ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म एवं क्रेडिट कार्ड से संबंधित लॉगिन के डिटेल्स भी मिलने के दावे किए गए है, जिसके कारण फ्राड और वित्तीय धोखाधड़ी के मामले में तेजी देखी जा सकती है. सबसे चिंता वाली बात रिपोर्ट में यह भी देखने को मिली की लीक हुए डाटा में देशों के .gov डोमेन से संबंधित लॉगिन डिटेल्स भी देखने को मिले हैं. लेकिन इन एकाउंट का सीमित ही एक्सेस लोगों तक होता है फिर भी लेकिन सीमित एक्सेस होना भी चिंता को बढ़ा देता है.
ये भी पढ़ें: UP: गाजियाबाद में बाइक सवार बदमाशों का तांडव, महिला की पीठ में गोली मार कर फरार
एक्सप्रेसवीपीएन Cyber Cyber security, new Fowler report, Instagram data leak, facebook data leak, gmail data leak
