मां बाप से बहस के मामले हमारे सामने जब-तब आते रहते हैं, लेकिन क्या आपने कभी ऐसा मामला देखा है जिसमें मां बाप से बहस करने के बाद में युवक ने अपनी जान दे दी हो. एक ऐसा ही मामला महाराष्ट्र के मुंबई से सामने आया है.
मुंबई में युवक ने की आत्महत्या
महाराष्ट्र के मुंबई से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. मुंबई के वडाला इलाके में एक 21 साल के युवक ने एक बिल्डिंग की 21वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी. जानकारी के मुताबिक मरने वाला युवक शराब की लत का आदी था. इसी लत के कारण उसके घर में मां बाप और परिवार वालों से झगड़े होते थे. जिसके बाद एक दिन झगड़े के कारण युवक ने अपनी जान दे दी.
शराब का आदी था युवक
मुंबई के वडाला इलाके में एक 21 साल का युवक शराब का आदी था. बताया जा रहा है कि रविवार को सुबह वह अपने मां बाप से झगड़ा करने के बाद में घर से गुस्से में निकल गया था. जिसके बाद उसने अपनी जान दे दी. मृतक की पहचान 21 साल के हैदर कराचीवाला के रूप में की गई है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि युवक के पिता का विले पार्ले पुलिस स्टेशन में सुबह के करीब 4 बजे फोन आया था.
युवक के पिता ने किया था पुलिस को फोन
पुलिस अधिकारी के मुताबिक मृतक के पिता यूसुफ कराचीवाला का सुबह के लगभग 4 बजे विले पार्ले पुलिस स्टेशन में फोन आया था. फोन पर युवक के पिता ने कहा कि उनका बेटा नशे में है और उसको घर ले जाया जाए. फोन करने के बाद सुबह के लगभग 6 बजे यूसुफ कराचीवाला यावी मृतक के पिता उसे अपने घर ले गए थे. जिसके बाद उसके मां बाप ने उसे शराब की आदत छोड़ने के लिए कहा था.
डॉक्टरों ने घोषित किया मृत
मृत हैदर कराचीवाला के माता-पिता ने उसे शराब छोड़ने के लिए समझाने की कोशिश भी की थी, क्योंकि उन लोगों के धर्म में यह शराब और नशा वर्जित है. इसके बाद युवक अपने कमरे में चला गया. पुलिस के मुताबिक सुबह के करीब 8:15 बजे हैदर के पिता को पता चला कि उनका बेटा अपने कमरे की खिड़की से कूद गया है. जिसके बाद पुलिस की मदद से युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
यह भी पढ़ें- गणतंत्र दिवस पर आतंकी के घर लहराया तिरंगा, A++ आतंकी आबिद रमजान के पिता ने दिखाई देशभक्ति
