हिंदुओं के लिए सबसे महत्वपूर्ण चारधाम यात्रा की शुरूआत 19 अप्रैल से होने वाली है. बता दें कि इस यात्रा की शुरूआत अक्षय तृतीय के शुभ अवसर पर होने वाली है. लाखों की संख्या में लोग यहां पर आध्यात्मिक ज्ञान को प्राप्त करने के लिए जाते हैं. इसमें गंगोत्री, यमनौत्री, बद्रीनाथ और केदारनाथ जैसे पवित्र स्थलों की यात्रा शामिल है.
हालांकि, बता दें कि इनकी यात्रा से पहले आपको पंजीकरण करवाना जरूरी होता है. उत्तराखंड सरकार द्वारा यह कदम यात्रियों की सुरक्षा के लिए किया जाता है. ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार यात्रियों की निगरानी और सुरक्षा के लिए जीपीएस का प्रयोग होता है. सुरक्षा के साथ-साथ इनका उपयोग पवित्र स्थल पर आने वाले श्रदालुओं की संख्या को नियंत्रण करने के लिए भी किया जाता है. चार धाम पंजीकरण कार्ड सरकार में आपको विशेष सुविधाओं जैसे भोजन और आवास की सुविधा दी जाती है.
ऐसे करें चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण
सबसे पहले आपको इनकी अधिकारिक वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in पर जाना है.
इसके बाद व्यक्तिगत और उसमें पूछे जाने वाली सभी जानकारियों को भरना है. ध्यान रखें कि उसमें दी जानें वाली सभी जानकारियां आपने सही भरी हुई है, वरना आपके पंजीकरण में मुश्किलें आ सकती है.
इसके अलावा वैध पहचान पत्र अपलोड करना है.
सत्यापन के लिए ओटीपी डालना है. ओटीपी डालने के बाद ही आपका पंजीकरण सफल हो पाएगा.
इसके बाद क्यूआर कोड के साथ अपने चारधाम यात्रा पंजीकरण पत्र को डाउनलोड कर लें.
व्हाट्सएप से इस प्रकार करें पंजीकरण
आपको Whastsapp पर 8394833833 पर बस यात्रा लिखकर भेजना है.
इसके बाद उसमें मांगे गए सवालों को भरना है. सवालों को सही देने के बाद आपका पंजीकरण आसानी से हो जाएगा.
ऐप से ही फिर आपके चारधाम के पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी.
टोल-फ्री नंबर से इस प्रकार करें पंजीकरण
टोल फ्री नंबर से पंजीकरण के लिए आपको 01351364 पर कॉल करना है. इसके बाद प्रतिनिधि कॉल से ही यात्रा से संबंधित सभी मार्गदर्शन आपको करेगा, जिसके बाद आपका पंजीकरण आसानी से हो जाएगा. हालांकि, वह लोग जो ऑनलाइन या टोल फ्री के तरीके से पंजीकरण नहीं कर पा रहे हैं. उनके लिए ऋषिकेश, हरिद्वार, पांडुकेश्वर, बरकोट, सोनप्रयाग, हीना, और मार्ग पर ऑफलाइन काउंटर बनाए हुए हैं. उनसे भी आप आसानी से पंजीकरण कर सकते हैं.
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी मान्यताओं पर आधारित है. बता दें कि thetruth24 किसी भी प्रकार की जानकारी एवं मान्यताओं की पुष्टि नहीं कर रहा. किसी भी जानकारी एवं मान्यता से पहले उसके विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें.
ये भी पढ़ें: साइबर खतरे का बड़ा धमाका! 149 मीलियन से ज्यादा अकाउंट्स के डेटा लीक, पासवर्ड और लॉगिंग लिंक हुई एक्सपोज
