महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की बुधवार सुबह एक विमान हादसे में मौत हो गई. इस हादसे में उनके साथ सवार 4 और लोग भी मारे गए. उन 4 लोगों में उत्तर प्रदेश के जौनपुर की पिंकी भी शामिल थी. पिंकी फ्लाइट अटेंडेंट थीं.
अजित पवार के विमान में यूपी की फ्लाइट अटेंडेंट की मौत
पुणे जिले के बारामती में हुए प्लेन हादसे में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की मौत हो गई. अजित पवार के साथ में विमान में सवार और भी 4 लोगों की मौत हुई है. मरने वाले उन 4 लोगों में से एक उत्तर प्रदेश के जौनपुर की पिंकी माली भी शामिल थीं. पिंकी माली उस विमान में फ्लाइट अटेंडेंट थीं. इस पूरे हादसे का शिकार पिंकी माली भी हुई और उनकी भी मौत हो गई.
जौनपुर की रहने वाली थी पिंकी
हादसे के समय पर पिंकी माली अजित पवार के विमान में ड्यूटी पर तौनात थीं. पिंकी माली उत्तर प्रदेश के जौनपुर की रहने वाली थीं. इस हादसे की सूचना मिलने के बाद में उनके गांव में शोक का माहौल बन गया है. फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी माली जौनपुर की कोराकत तहसील के भैंसा गांव की निवासी थीं. जानकारी के मुताबिक पिंकी के पिता शिव कुमार माली अपने 4 भाइयों में सबसे बड़े हैं.
मुंबई से हुई पढ़ाई
जानकारी के मुताबिक पिंकी माली की शादी हो गई थी. पिंकी का पूरा परिवार मुंबई में ही रहता है. बताया जा रहा है कि पिंकी की पढ़ाई भी महाराष्ट्र से ही हुई है. पिंकी ने अपनी पढ़ाई-लिखाई मुंबई के ठाणे से पूरी की थी. अपना दल (एस) के राष्ट्रीय सचिव पप्पू माली ने बताया है कि पिंकी के पिता राष्ट्रवादी पार्टी के सीनियर नेता हैं. इस हादसे की खबर के बाद में पूरा परिवार शोक में डूबा हुआ है.
गांव से लगाव रखती थी पिंकी
पिंकी माली के गांव के एक अशोक सिंह नाम के व्यक्ति ने बताया कि पिंकी अपने गांव से काफी लगाव रखती थी. उसने बताया कि पिंकी अपने परिवार के साथ लगभग डेढ़ साल पहले गांव आई थी. व्यक्ति ने बताया कि गांव में हर साल दुर्गा पूजा होती है, जिसमें शामिल होने के लिए पिंकी कभी-कभी गांव में आती थी. अशोक सिंह ने बताया कि पिंकी और उसका परिवार गांव की पूजा में शामिल होने के लिए कभी-कभी आता था.
यह भी पढ़ें- बारामती विमान हादसा! कैप्टन शांभवी पाठक उड़ा रही थीं अजित पवार का विमान, जानें कौन हैं कैप्टन शांभवी पाठक
