कर्नाटक के बेंगलुरु से चोरी की एक अनोखी घटना सामने आई है. यहां घर में काम करने वाले दंपति ने ही घर खाली देखकर लगभग 18 करोड़ रुपए के गहने और बड़ी मात्रा में नगदी को चुरा लिया.
18 करोड़ के गहने हुए चोरी
कर्नाटक के बेंगलुरु से एक अनोखी घटना सामने आई है. बेंगलुरु के मराठहल्ली में एक बिल्डर के घर से उसके ही नौकरों ने 18 करोड़ रुपए के गहनों के साथ में नगदी को चुरा लिया. इस पूरी घटना को घर में काम करने वाले एक दंपति ने अंजाम दिया. बताया जा रहा है कि यह दंपति सिर्फ 20 दिन पहले ही काम पर लगा था. जिसके बाद उन्होंने घर को खाली देखकर इस तरह की हरकत कर दी.
11.5 किलो सोने और हीरों के साथ बहुत कुछ गायब
जानकारी के मुताबिक जब एक दिन घर में कोई भी नहीं था, तो पति-पत्नी ने लॉकर को तोड़कर लगभग 11.5 किलो सोना और हीरे के साथ में 5 किलो चांदी को चुरा लिया. इसी के साथ में लगभग 11.5 लाख रुपए की नगदी को लेकर आरोपी फरार हो गए. इस घटना की बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.
नियत खराब होने पर दिया घटना को अंजाम
इस घटना के बाद में घर के दूसरे नौकरों ने पूरे मामले की जानकारी परिवार को दी थी. यह गर यमालूर के बिल्जर शिवकुमार के घर में हुई है. जानकारी के मुताबिक वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों की पहचान दिनेश और कमला के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि विकास और माया विष्णु नाम के लोगों के जरिए दंपति बिल्डर के घर में काम करने के लिए आए थे. जिसके बाद नियत खराब होने पर इस घटना को अंजाम दे दिया.
लोहे की छड़ से तोड़ा लॉकर
इस पूरे मामले की सूचना जब परिवार को मिली तो तुरंत ही परिवार भी घर आ गया. परिवार ने घर पर आकर देखा तो पता लगा कि लॉकरों को लोहे की छड़ से तोड़ा गया था. बिल्डर ने बताया कि लगभग 11.5 किलो सोना और हीरों के साथ में 5 किलो चांदी और 11.5 लाख रुपए की नगदी घर से गायब हुई है. मराठाहल्ली पुलिस ने इस पूरे मामले में केस दर्ज कर लिया है, पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश कर रही है.
यह भी पढ़ें- अजित पवार विमान हादसे में यूपी की लड़की की मौत, फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी माली के गांव में हादसे के बाद पसरा मातम
