Uttar Pradesh cabinet: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में प्रदेश कैबिनेट की बैठक गुरुवार, 29 जनवरी को होने जा रही है. योगी कैबिनेट बैठक सुबह 11 बजे से लोक भवन में होगी. इस बैठक में 29 से अधिक प्रस्तावों को मंजूरी के लिए कैबिनेट के समक्ष रखा जाएगा. इसमें शिक्षकों और शिक्षामित्रों से जुड़े बड़े प्रस्ताव पर मुहर लगेगी. योगी सरकार इस साल होने वाले शिक्षक व स्नातक कोटे की 11 एमएलसी सीटों के चुनाव से पहले प्रदेश के माध्यमिक और बेसिक टीचरों, शिक्षामित्रों को बड़ा तोहफा देने जा रही है. इन्हें पांच लाख रुपये तक कैशलैस इलाज की सुविधा मिलने जा रही है.
रखे जाएंगे 29 प्रस्ताव
लोक भवन में दिन में 11 बजे आयोजित कैबिनेट की बैठक में कुल 29 प्रस्ताव रखे जाएंगे. इनमें सबसे अहम शिक्षकों के कैशलेस इलाज की सुविधा है. इस योजना का लाभ प्रदेश के करीब 8 लाख से ज्यादा लोगों को मिलेगा. इसमें सरकारी शिक्षक ही नहीं, बल्कि शिक्षामित्र, अनुदेशक और स्कूलों में काम करने वाले रसोइये भी शामिल होंगे. योजना लागू होने के बाद इलाज के लिए शिक्षकों को जेब से पैसे खर्च नहीं करने पड़ेंगे.
8 लाख से ज्यादा शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा का तोहफा
राज्य कर्मचारियों की तरह प्रदेश सरकार शिक्षकों को भी कैशलेस चिकित्सा का तोहफा देने जा रही है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में गुरुवार को लोकभवन में कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी जाएगी. प्रदेश के करीब 8 लाख से अधिक शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों और रसोइयों को इस योजना का लाभ मिलेगा. बता दें कि कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते साल के 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर शिक्षकों के लिए कैशलेश चिकित्सा सुविधा देने की घोषणा की थी. विभाग की ओर से इस योजना को आयुष्मान योजना की तरह लागू करने की तैयारी है. यह सुविधा पूरी तरह कैशलेश है.
कई अहम फैसले
इसके अलावा कैबिनेट बैठक में कुछ और अहम प्रस्तावों पर भी मुहर लग सकती है. नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर के भविष्य में विस्तारीकरण को देखते हुए भूमि अधिग्रहण का भी प्रस्ताव आएगा. आवास और शहरी विकास से जुड़े नियमों में बदलाव को लेकर ‘उत्तर प्रदेश नगर योजना और विकास (विकास शुल्क) उद्ग्रहण, संग्रहण नियमावली 2026’ और ‘उत्तर प्रदेश शहरी पुनर्विकास नीति 2026’ को भी मंजूरी मिलने की संभावना है. लखीमपुर खीरी में नाव पलटने की घटना में प्रभावित ग्रामीणों को घर देने का प्रस्ताव भी शामिल है. वाराणसी में सीवर लाइन बिछाने व घरों में कनेक्शन जोड़ने के लिए 266.49 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को स्वीकृति मिल सकती है. लखनऊ-हरदोई में प्रस्तावित पीएम मित्र टेक्सटाइल पार्क में औद्योगिक जलापूर्ति के लिए 458.50 करोड़ रुपये का प्रस्ताव है.
यह भी पढ़ें- अजित पवार विमान हादसा! Oh Sh*t… के बाद चारों तरफ मच गई तबाही, प्लेन क्रैश से पहले क्या हुई क्रू के बीच बात?
