महाराष्ट्र के बारामती में उप मुख्यमंत्री अजित पवार का प्लेन क्रैश हुआ. इस हादसे में अजित पवार सहित 5 लोगों की मौके पर मौत हो गई. अब हादसे की जांच करते हुए DGCA के अधिकारियों का कहना है कि क्रू के अंतिम शब्द Oh Sh*t… थे.
हादसे में 5 लोगों की मौत
महाराष्ट्र में बारामती में बुधवार को एक विमान हादसा हुआ. इस विमान हादसे में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार के साथ में 4 और लोग सवार थे. प्लेन क्रैश में पांचों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जिसके बाद इस हादसे के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू हो गई. अब DGCA ने इस हादसे की जांच करके बताया है, कि क्रू ने अंतिम समय में बातचीत की थी.
Oh Sh*t… थे अंतिम शब्द
इस विमान हादसे के कारणों की जांच करते हुए, अब डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) के सीनियर अधिकारियों का कहना है कि प्लेन क्रैश होने से पहले क्रू के अंतिम शब्द Oh Sh*t… थे. इस विमान ने मुंबई से उड़ान भरी थी और इसे बारामती एयरपोर्ट पर उतरना था. इस विमान में डिप्टी सीएम अजित पवार के साथ में 2 क्रू मेंबर कैप्टन सुमित कपूर और को-पायलट शांभवी पाठक मौजूद थीं. इन्हीं के साथ सुरक्षा अधिकारी विदिप जाधव और फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी माली भी विमान में सवार थे.
दूसरी कोशिश में खोया कंट्रोल
बताया जा रहा है कि विमान जब क्रैश हुआ, तो वह एयरस्ट्रिप के भीतर ही था, लेकिन रनवे के शॉर्ट ऑफ द थ्रेशोल्ड क्रैश हुआ. DGCA द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, विमान ने दूसरी कोशिश में लैंडिंग के समय कंट्रोल खो दिया. वहां मौजूद लोगों के मुताबिक जैसे ही विमान जमीन से टकराया, तो तुरंत ही हवा में आग की लपटों से घिर गया. बताया जा रहा है कि एक के बाद एक 4-5 धमाके हुए.
ग्राउंड कंट्रोल की हो रही जांच
इस विमान में उप मुख्यमंत्री अजित पवार के साथ में फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी माली, पायलट और को-पायलट सवार थे. इस हादसे में पांचों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. इस दुर्घटना में क्रू के लास्ट शब्द ‘Oh Sh*t…’ थे. ये शब्द संकेत देते हैं, कि लैंडिंग के दौरान पायलट को अचानक किसी मुश्किल का सामना करना पड़ा था. अधिकारियों का कहना है कि एयरपोर्ट के ग्राउंड कंट्रोल सिस्टम और रनवे की तैयारी पर भी लगातार जांच की जा रही है.
यह भी पढ़ें- मंच पर ‘सिरिंज’ से हमला! इल्हान उमर की ओर फेंका गया संदिग्ध तरल पदार्थ; मिनियापोलिस टाउन हॉल में मची भारी अफरा-तफरी
