दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक फर्जी पुलिस अफसर को गिरफ्तार किया है. वह लोगों से खुद को IPS अफसर बताकर ठगी करता था. कोर्ट ने उसे पिछले साल ही भगोड़ा घोषित कर दिया था.
फर्जी IPS अफसर गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने एक फर्जी IPS अफसर को गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार किया गया आरोपी खुद को इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) का भारतीय पुलिस सेवा (IPS) बताता था. इस आरोपी को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार किया है. इस फर्जी अफसर को कोर्ट ने 4 अगस्त 2025 को ही फरार घोषित कर दिया था. आरोपी खुद को IPS अफसर बताकर लोगों से ठगी करता था.
कोर्ट ने पिछले साल घोषित किया था भगोड़ा
अब दिल्ली पुलिस ने आरोपी विमल भट्ट उर्फ सोनू की पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया से गिरफ्तारी की है. पुलिस के मुताबिक आरोपी व्यक्ति लोगों को इंटेलिजेंस ब्यूरो का फर्जी ID कार्ड को दिखाकर ठगी करता था. आरोप है कि व्यक्ति अपनी गाड़ी के ऊपर POLICE का फर्जी स्टीकर लगवाने के साथ में सायरन लगवाकर घूमता था. इस आरोपी को कोर्ट ने 4 अगस्त 2025 को ही भगोड़ा घोषित कर दिया था.
विमल के ऊपर कई गंभीर आरोप
जानकारी के मुताबिक आरोपी के ऊपर धोखाधड़ी और जालसाजी और फर्जी डॉक्यूमेंट्स रखने जैसे गंभीर आरोप हैं. आरोपी विमल भट्ट के ऊपर भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 419, 467, 468, 471 के तहत केस को दर्ज किया गया है. बताया जा रहा है कि आरोपी सिर्फ राजधानी दिल्ली ही नहीं बल्कि देश के कई राज्यों में कई आपराधिक गतिविधियों में शामिल था.
गाड़ी पर लगाता था फर्जी स्टिकर
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक फर्जी पुलिस अफसर को गिरफ्तार किया है. वह लोगों से खुद को IPS अफसर बताकर ठगी करता था. कोर्ट ने उसे पिछले साल ही भगोड़ा घोषित कर दिया था. अब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के मुताबिक आरोपी अपनी गाड़ी पर पुलिस का फर्जी स्टिकर लगाकर घूमता था और गाड़ी में सायरन और हूटर भी लगवा रखा था.
यह भी पढ़ें- कुवैत से दिल्ली आ रही फ्लाइट को धमकी, इंडिगो फ्लाइट को हाईजैक कर बम से उड़ाने की धमकी, विमान की हुई इमरजेंसी लैंडिंग
