उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक ढाबे पर खाना खाने गए कुछ युवकों की कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई. इस विवाद में 2 लोगों की मौत हो गई, वहीं 3 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं.
गाजियाबाद में 2 लोगों की मौत
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है. यहां एक ढाबे पर खाना खाने के विवाद पर चाकूबाजी हो गई. इस घटना में 3 लोगों के घायल होने की खबर है. इसी के साथ में 2 लोगों की मौत भी हो गई है. पूरा मामला गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र के प्रगति विहार इलाके का है. इस पूरे मामले में पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है.
ढाबे पर खाना खा रहे थे युवक
पुलिस ने इस पूरी मामले में बताया कि शुक्रवार को रात के लगभग 10 बजे के आसपास कुछ युवक इलाके के वैष्णो ढाबे पर खाना खाने के लिए गए थे. युवक ढाबे पर खाना का रहे थे, इसी दौरान उनकी ढाबे के कर्मचारी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई. इस बहसबाजी को शांत कराने के लिए वहां मौजूद लोगों ने कोशिश भी की थी, लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ा. कहासुनी के बाद में आपस में मारपीट शुरु हो गई.
ढाबे के बाहर भी शुरू हुई मारपीट
मारपीट होने के बाद में सभी लोग ढाबे के बाहर निकल आए, जिसके बाद में मामला और ज्यादा बढ़ गया. ढाबे के पास मौजूद एक गली में मारपीट दोबारा से शुरू हो गई. इसी मारपीट में देखते ही देखते चाकुओं से हमले होने लगे. इन हमलों में सत्यम और श्रीपाल नाम के 2 व्यक्तियों की मौत हो गई. इसी के साथ बाकी के लोगों के घायल होने की खबर है.
पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल ले जाया गया. इस पूरी घटना के बाद में आरोपी मौके से फरार हो गए. मौके पर पुलिस ने पहुंचकर CCTV फुटेज की मदद से 4 लोगों को हिरासत में लिया है. हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ जारी है. फिलहाल इस पूरी घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस पूछताछ कर रही है. शुरूआती जांच में सामने आया है कि ज्यादा पैसे मांगने के कारण यह पूरा विवाद हुआ था.
यह भी पढ़ें- आर्थिक नीति और भविष्य की योजनाओं की नींव, कब पेश हुआ था देश का पहला बजट? जानें सब-कुछ
