केरल के कोट्टायम में परिवार वालों ने युवक और युवती को शादी के लिए मना कर दिया, जिसके बाद दोनों ने आत्महत्या कर ली. दोनों के शवों को एक होटल के कमरे में बरामद किया गया है. वहां फंदे से दोनों के शव लटक रहे थे.
युवक-युवती ने की आत्महत्या
केरल से एक दर्दनाक घटना सामने आई है. केरल के कोट्टायम में रिश्तों और सामाजिक दबावों में आकर युवक और युवती ने आत्महत्या कर ली. यहां मौजूद एक होटल में दोनों का शव संदिग्ध हालत में फंदे से लटका हुआ मिला है. पुलिस इस मामले को शुरुआती जांच में आत्महत्या का मामला मान रही है. बताया जा रहा है कि परिवार के लोग दोनों की शादी को लेकर उन्हें मना कर रहे थे.
कई सालों से प्रम संबंध में थे दोनों
मृतकों की पहचान पुथुपल्ली के रहने वाले 22 साल के नंदकुमार और परुम्बैकाडु के वरिसेरी इलाके की रहने वाली 19 साल की आसिया थानम्मा के रूप में की गई है. जानकारी के मुताबिक दोनं आपस में पिछले कुछ सालों से प्रेम संबंध में थे और दोनों युवक-युवती आपस में शादी करना चाहते थे. शादी को लेकर दोनों ने अपने परिवार वालों को बताया था, लेकिन परिवार वालों ने उनके रिश्ते को स्वीकार न करते हुए, शादी को मना कर दिया.
होटल में कर ली आत्महत्या
परिवार वालों के मना करने के बाद में युवक-युवती गुरुवार को कोट्टायम के शास्त्री रोड पर मौजूद एक होटम में रुके हुए थे. जिसके बाद में दोनों में से कोई भी कमरे से बाहर नहीं निकला. जिसके बाद जब कमरा खाली करने का समय पूरा हुआ, तो होटल स्टॉफ ने दरवाजा खटखटाया. जब काफी देर तक किसी तरह का कोई रिप्लाई नहीं आया, तो कर्मचारियों ने दरवाजे को तोड़ दिया. कमरे में दोनों के शवफंदे से लटके हुए थे.
सुसाइड नोट भी हुआ बरामद
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. कमरे में एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है. सुसाइड नोट पर लिखा था कि परिवार के द्वारा शादी के प्रस्ताव को मना करने पर उन्होंने यह कदम उठाया है. इस घटना के पहले युवती के परिवार ने उसके लापता होने की शिकायत भी दर्ज कराया था. जिसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी थी, लेकिन इसी बीच दोनों की मौत की खबर सामने आ गई.
पुलिस कर रही मामले की जांच
पुलिस ने युवक और युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. कानूनी प्रक्रिया के पूरे होने के बाद में दोनों के शव परिवार को सौंप दिए जाएंगे. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में पूरी गहीनता के साथ हर पहलू की जांच की जा रही है. इस मामले में पुलिस जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश भी कर रही है, कि दोनों किन परिस्थितियों से गुजर रहे थे.
यह भी पढ़ें- यूपी के ट्रेनिंग सेंटर्स में अखबार पढ़ना जरूरी, यूपी कौशल विकास मिशन का बड़ा फैसला
