राहुल गांधी के एक बयान ने पूरे संसद के माहौल में सरगर्मी ला दी थी. दरअसल, 2 जनवरी 2026 को बजट सत्र में कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने डोकलाम का जिक्र करा था, जिसके बाद से पूरा माहौल तनावपूर्ण माहौल बन चुका था. दरअसल, राहुल गांधी ने सदन में कहा था कि मनोज नरवणे जो कि पूर्व आर्मी चीफ है. वह अपने संस्मरणों में चीनी टैंकों के डोकलाम में बिल्कुल पास होने की बात कही थी. उनका कहना है कि चीनी सेना भारतीय सेना के बिल्कुल करीब आ चुकी थी. इसी के बाद से पूरे संसद का माहौल गरमाया हुआ था.
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की आपत्ति दर्ज
इसी बात पर पलटवार करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि वह जिस बुक के बारे में बाते बोल रहे हैं, ऐसी कोई भी बुक अभी तक छपी ही नहीं है. राहुल गांधी द्वारा जिस भी बुक के बारे में कहा जा रहा है. उसको रेफरेंस लेना बिल्कुल गलत है.
स्पीकर ओम बिरला ने रोका
इसी बात को लेकर लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला ने भी कहा कि जो बुक कभी प्रकाशित ही नहीं हो सकी है. उसके बारे में संसद में किसी भी तरीके की चीजों को नहीं उठाया जाएगा.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी उठाई आपत्ति
हालांकि, इस बात को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा भी कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर आपत्ति जताई गई. उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि राहुल गांधी ने जिस भी किताब का नाम लिया. वह कभी छपी ही नहीं थी, जिसके बाद राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी को जबाव देते हुए कहा कि वह सदन को गुमराह करने की कोशिश न ही करे. साथ ही उन्होंने कहा कि वह यहां किसी भी तरीके की गैर जरूरी बातों की भी न लाए.
अखिलेश यादव ने दिया समर्थन
समाजवादी पार्टी सांसद अखिलेश यादव राहुल गांधी का साथ देते हुए संसद में कहा कि लोकसभा स्पीकर से गुजारिश है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को उस किताब पर बोलने का मौका दे. ऐसा इसलिए क्योंकि यह मुद्दा काफी ज्यादा संवेदनशील है, जिसपर स्पीकर ने राहुल गांधी से बोला कि वह सदन की मर्यादा भंग कर रहे हैं.
राहुल गांधी ने भी किया विपक्ष पर करारा प्रहार
राहुल गांधी ने फिर पलटवार कर कहा कि यह सभी लोग किताब को पढ़ने देने से डर रहे हैं. इन्हें अगर किसी बात का डर नहीं है. तो मुझे इस किताब को पढ़ने देने के लिए मना क्यों किया जा रहा है.
ये भी पढ़ें: UP News: कलयुगी बेटे की दरिंदगी से लोग हैरान, बूढ़ी मां के बालों को पकड़ बेरहमी से की पिटाई, वजह जान चौंक जाएंगे आप
