गाजियाबाद से एक बड़ा अजीब मामला देखने को मिल रहा है. दरअसल, यह पूरी घटना फर्जी पासपोर्ट से संबंधित है. इस मामले के आते ही पूरे सिस्टम में तहलका मचा हुआ है. जानकारी के अनुसार गाजियाबाद में एक ही पते पर बार-बार पासपोर्ट जारी हो रहा था. यह मामला तब सामने आया हैं. जब क्षेत्रीय पासपोर्ट के अधिकारी ने गाजियाबाद की पुलिस को एक पत्र लिखकर पूरा मामला बताया था.
क्या है पूरा मामला
बता दें कि मामले की जानकारी के अनुसार लास्ट ईयर में दिसंबर के समय में दिल्ली पासपोर्ट कार्यालाय के एक अधिकारी ने गाजियाबाद पुलिस को लेटर लिखा था. उन्होंने उस पत्र पर लिखा था कि एक ही पते पर कई सारे पासपोर्ट जारी किया जा रहे हैं. सबसे संदिग्ध बात ये थी कि एक ही मोबाइल नंबर पर बार-बार पासपोर्ट आवेदन और बनवाएं जा रहे हैं. इसी कारण से जब उन्हें इसमें कुछ संदिग्ध दिखाई दिया तब इसकी जांच शुरू करवाई गई.
पुलिस की टीम पते पर पहुंची
पुलिस टीम जब उसे पत्ते पर गई तो वहां पर कुछ अलग ही देखने को मिला था. जिन पत्तों पर बार-बार पोसपोर्ट जारी करवाया जा रहा था. वहां पर कोई भी नहीं था. 22 से भी ज्यादा जारी पासपोर्ट वाले पत्ते पर न तो उस नाम को कोई व्यक्ति था. न तो उस पत्ते पर सालों से कोई रह रहा था.
इसके बाद से उस क्षेत्र के पुलिस उपायुक्त ने कहा कि शुरूआती जांच से पूरी तरीके से मामला साफ हो जाता है. यह एक बड़े गिरोह का काम है. इनमें करीब 26 से भी अधिक लोगों के शामिल होने के मामले सामने आ रहे हैं.
हालांकि, जांच की बात करें तो सबसे ज्यादा शक और नजर उस व्यक्ति पर गई. जो उस पत्ते पर दस्तावेजों को भेजा करता था. पुलिस ने वहां के डाकघर में तैनात अरूण कुमार को पकड़ा, जिसके बाद मामला और ज्यादा गहरा होता चला गया था. डाकिया से जब पुलिस द्वारा पूछताछ की गई तो मामला सामने आया कि गिरोह उसे हर एक पासपोर्ट के बदले 2000 रुपये दिया करता है. बस उसे करना ये था कि उस पत्ते पर भेजने की बजाए. उसे उस पासपोर्ट को सीधे गिरोह के सदस्यों तक पहुंचाना होगा.
पुलिस ने महिला संग 26 लोगों के ऊपर FIR दर्ज किया है. इनमें केवल गिरोह ही नहीं बल्कि उनका साथ देने वाले लोगों के खिलाफ भी केस दर्ज किया है. अभी तक अरूण कुमार ने 5 आरोपियों को अपने गिरफ्त में ले लिया है.
इस मामले के कारण लोगों पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं. इसी कारण से वेरिफिकेशन को और ज्यादा हार्ड करवाने की बात की जा रही है. फर्जीवाड़े को तारों को लेकिन देश की सुरक्षा से भी जोड़ कर देखा जा सकता है. पुलिस इस मामले की पूरी जांच करने में लगी हुई है. साथ ही नेटवर्क का फैलाव कितना ज्यादा इसके बारे में भी देखा जा रहा है.
ये भी पढ़ें: UP News: कलयुगी बेटे की दरिंदगी से लोग हैरान, बूढ़ी मां के बालों को पकड़ बेरहमी से की पिटाई, वजह जान चौंक जाएंगे आप
