Viral Video: उत्तर प्रदेश से काफी दर्दनाक मामला सामने आ रहा है. दरअसल, इस घटना का वीडियो लोगों के बीच तेजी से वायरल हो रहा है. हालांकि, किसी ने इसका वीडियो नहीं बनाया लेकिन यह घटना पास ही लगे CCTV में कैद हो गया था, जिसके बाद से उस फुटेज की क्लिप लोगों के बीच वायरल हो रहा है. यह दिल दहला देने वाली घटना लखनऊ के चौपटिया कॉलोनी की है. दरअसल, यहां एक बच्ची पर अचानक से गाय ने हमला कर दिया.
गाय का बेहद ही आक्रामक रूप
वीडियो के अनुसार गाय बड़े ही तेजी से बच्ची के पीछे भाग रही है. हालांकि, बच्ची भागने में जितनी तेजी दिखा पाती है. उतनी दिखाती है लेकिन थोड़ी ही दूरी पर जाकर वह नीचे गिर जाती है. इसके बाद गाय अपना आक्रामक रूप दिखाने लगती है और काफी बुरे तरीके से बच्ची को कुचलने और उस पर चढ़कर उसे मारने लगती है. मंजर इतना डरावना था कि लोग कुछ समय के लिए पूरा डर जाते हैं. इसके बाद गाय बच्ची के बालों को पकड़ कर उसे जमीन पर घसीटती है. कुछ देर के लिए वहां बैठे लोग भी डर जाते हैं लेकिन थोड़ी देर बाद बच्ची किसी तरह बीच रोड़ पर आती है, जिसके बाद वहां मौजूद सभी लोग उस बच्ची को बचाते हैं. साथ ही साथ गाय को भी डंडे, बेल्ट और पत्थर से मारते हुए भगाते हैं.
वीडियो में हालांकि, गाय इतनी ज्यादा आक्रामक होती दिखाई दे रही है कि वह उन पर हमला कर रही है. जो लोग उसे भगाने के लिए आते हैं.
यूजर दे रहे भर-भर के रिएक्शन
वीडियो के वायरल होते ही लोग काफी ज्यादा चिंताजनक दिखाई दिए थे. वह वीडियो में कमेंट करके बच्ची के बारे में पूछते दिखाई दे रहे थे. एक यूजर ने लिखा कि बेचारी बच्ची को कितना ज्यादा दर्द से होकर गुजरना पड़ा है. वहीं, एक यूजर कमेंट में लिखते हुए दिखाई दिए कि आशा हैं कि बच्ची को कुछ न हुआ हो. वह सुरक्षित है. एक यूजर ने लिखा कि यह बेहद ही दिल को झकझोर कर रख देने वाला वीडियो है.
ये भी पढ़ें: Vada Pav Girl: चंद्रिका दीक्षित के साथ ये क्या हो गया? इंस्टाग्राम पर लगी फफक-फफक कर रोने!
