Viral Video: सोशल मीडिया पर कोई न कोई वीडियो वायरल होता रहता है. कभी खुशी वाली खबर तो कभी दर्दनाक खबर सामने आती रहती है. ऐसे में एक और वीडियो सोशल वीडियो में काफी ज्यादा चर्चें में है. हालांकि, वायरल वीडियो कोई हंसी का नहीं बल्कि एक मां की लापरवाही को दिखाता है. कैसे एक मां अपने बच्चे पर ध्यान देने की बजाए अपने ऊपर ज्यादा ध्यान देते हुए दिखाई दे रही है.
क्या है पूरा मामला
बता दें कि वीडियो में एक मां काले कपड़े और हाथ में एक बैग लेकर अपने बच्चे के साथ आगे घर से निकली थी. हालांकि, वह धीरे-धीरे चल रही है लेकिन वीडियो में बच्चा आगे की तरफ भागते हुए दिखाई दे रहा है. वह भागते हुए जैसे ही आगे जाता है. एक काले कलर की कार उसे आकर टक्कर मार देती है, जिसके बाद वह कार ब्रेक तो लगा देती है लेकिन इसके बाद भी वह मां उस बच्चे को उठाने की बजाए. वह खड़ी दिखाई दी. दूसरे लोग वह पर तुरंत जमा हो गए और उस नन्हें बच्चे को उसे गोदी में उठाकर पकडते हुए दिखाई दे रहे थे.
यूजर्स दे रहे भर-भर के रिएक्शन
बता दे कि वीडियो के वायरल होते ही सभी लोग उस पर भर-भर के रिएक्शन और लाइक करते हुए दिखाई दे रहे हैं. कई लोग उसे सोशल मीडिया पर शेयर करे रहे हैं. हालांकि उसमें कई लोग उस मां को खरीकोटी सुनाते हुए दिखाई दे रहे हैं. वह काफी तीखे कमेंट, मां के प्रति करते हुए दिखाई दे रहे हैं. तो वहीं कई लोग कमेंट में लिख रहे हैं कि मां को बच्चे से ज्यादा अपने हैंडबैग की चिंता ज्यादा सता रही थी. वहीं, एक ने लिखा कि पहली बार ऐसी मां देखी है, जिसे बच्चों की नहीं बल्कि हैंडबैग की चिंता ज्यादा सता रही थी. तो कई यूजर ने लिखा कि शुक्र हैं कि बच्चे को ज्यादा चोट नहीं आई. वह जिंदा है. वरना अगर कार वाले ने सही समय पर नहीं रोका होता. तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी.
ये भी पढ़ें: लखनऊ का रौंगटे खड़े कर देना वाला, बाल पकड़ मासूम बच्ची को घसीटते दिखाई दी गाय
