राजस्थान के बांसवाड़ा में स्कूल में खेलते समय एक तीसरी क्लास के बच्चे की आंखों में गलती से फेवीक्वीक गिर गया. जिसके बाद उसे तुरंत ही अस्पताल में भर्ती कराया गया.
बच्चे की आंख में गिरा फेवीक्वीक
राजस्थान के एक दर्दनाक घटना सामने आई है. राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में मौजूद एक सरकारी स्कूल में खेलते समय एक तीसरी कक्षा के छात्र की आंखों में किसी तरह फेवीक्वीक गिर गया, जिसके बाद में बच्चे ने जलन के कारण अपनी आंखों को मसल दिया. आंखों के मसलने से बच्चे की दोनों आंखों की पलकें काफी बुरी तरह से आपस में चिपक गईं.
9 साल है बच्चे की उम्र
बांसवाड़ा में मौजूद एक सरकारी स्कूल में सोमवार को खेलते समय तीसरी कक्षा के छात्र की आंख में गलती से फेवीक्विक गिर गया. पीड़ित छात्र की पहचान 9 साल के राधेश्याम के रूप में की गई है. इस घटना के बाद बच्चा बुरी तरह से रोने लगा, जिसके बाद स्कूल के स्टाफ ने उसे संभाला और बच्चे के परिजनों को सूचना दी. हादसे की सूचना मिलने पर छात्र के परिजन तुरंत ही मौके पर पहुंच गए.
प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर
इस हादसे के बाद परिजन मौके पर पहुंच गए और राधेश्याम को तुरंत ही कुशलगढ़ हॉस्पिटल में लेकर पहुंचे. हॉस्पिटल में प्राथमिक उपचार करने के बाद में उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है. जानकारी के मुताबिक बच्चे की हालत काफी गंभीर थी और आंखों के ऑपरेशन की सुविधा न होने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया.
परिजनों ने कराया अस्पताल में भर्ती
इस पूरे मामले को लेकर स्कूल के स्टाफ ने बताया कि बच्चा खेल रहा था, उसी दौरान उसकी आंखों में गलती से फेवीक्विक गिर गया और उसने अपनी आंखों को मसल दिया. जिससे उसकी आंखों की दोनों पलकें आपस में चिपक गईं. पलकों के चिपकने के बाद में बच्चा चिल्लाने लगा, जिसके बाद में स्कूल के टीचर और बाकी का स्टाफ भी पहुंच गया. इस पूरे हादसे की जानकारी बच्चे के परिजनों को दी गई, जिसके बाद परिजनों ने मौके पर पहुंचकर बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया.
यह भी पढ़ें- शादी से एक दिन पहले कर दी दोस्त की हत्या, सूनसान इलाके में मिला युवक का शव, आखिर क्या थी वजह?
