Vada Pav Girl new controversy: चंद्रिका दीक्षित वड़ा पाव गर्ल नाम से लोगों के बीच चर्चे में रहने वाली इस बार अपने दुकान की वजह से नहीं बल्कि अपने पर्सनल जीवन के लिए लोगों के बीच विवादों में चल रही है. दरअसल, हाल ही में उन्होंने अपने पति पर आरोप लगाया था कि वह कई महीनों से किसी औरत के साथ एकस्ट्रा मेरिटल अफेयर में है. वह दो महीनों से इन सभी चीजों को झेल रही है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर अपने पति और उनके बीच चल रहे विवादों को बताया था. हाला्ंकि, इसके बाद उनके पति युगम गेरा का भी रिएक्शन आया है, जिसके बाद लोग भर-भर कर रिएक्शन देते नजर आ रहे हैं.
पति ने पोस्ट कर दी जानकारी
उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर कहा कि मैं ये पोस्ट चंद्रिका दीक्षित के इंस्टा पेज पर इसलिए डाल रहा हूं क्योंकि अभी भी उसके इंस्टाग्राम पेज का एकसेस मेरे पास है. इसी कारण से यह वीडियो कभी भी पेज से डिलीट हो सकती है. इसके अलावा उन्होंने कहा कि चंद्रिका के पास जरूर पेज का एक्सेस है लेकिन वह दुकान का एक्सेस कभी भी मुझसे नहीं ले पाएगी. साथ ही कहा कि चंद्रिका को बनाने वाला भी मैं हूं और दुकान को भी बनाने वाला मैं हूं. अब तू किसी के साथ भी घूम या किसी को भी अपना आशिक बना मुझझे तुझसे अब कोई भी फर्क नहीं पड़ता है. अगर मुझे वह कल के दिन पर दुकान में दिख गया तो मैं उसकी टांगे जरूर तोड़ दूंगा.
किसी के साथ भी बनाए रील कोई मतलब नहीं- युगम गेरा
वहीं, एक और वीडियो में युगम द्वारा कहा गया है कि वह जिसके साथ रील बनाना चाहती है बना ले लेकिन रास्ते में वह न आएं. हालांकि, वह जो भी उनका है उससे जरूर हासिल करके रहेंगे जैसी बातें भी बोलते हुए दिखाई दिए थे. उन्होंने इशारा देते हुए कहा कि अगर उन्होंने अभी तक कुछ नहीं बोला है लेकिन अब आगे आकर बोलेंगे. साथ ही कहा कि खाली हाथ तो मैं भी नहीं हूं.
पति पत्नी के बीच चल रहे इस विवाद को लेकर लोग काफी ज्यादा रिएक्शन दे रहे हैं. कई यूजर का कहना है कि दोनों पति पत्नी जानबूझकर ऐसा कर रहे हैं. तो वहीं एक यूजर ने कहा कि लोगों के बीच लाइमलाइट लेने के लिए दोनों ऐसा कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: Vada Pav Girl: चंद्रिका दीक्षित के साथ ये क्या हो गया? इंस्टाग्राम पर लगी फफक-फफक कर रोने!
