Mathura News: यूपी के मथुरा में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक ही परिवार के पांच लोगों के शव कमरे में मिले. इन शवों में पति-पत्नी के साथ उनके तीन मासूम बच्चे भी हैं. प्रथम दृष्यया ये मामला सुसाइड का बताया जा रहा है. ये घटना महावन थाना इलाके के खप्परपुर गांव की है. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
कहां की है पूरी घटना?
स्थानीय लोगों के मुताबिक, परिवार के सदस्य जब सुबह काफी देर तक अपने कमरे से बाहर नहीं निकले, तो पड़ोसियों को कुछ शकर हुआ. लोगों ने खिड़की और दरवाजे से अंदर झांका तो घर का नजारा देखकर हैरान हो गए. फौरन इसकी सूचना पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने जब कमरे के अंदर पहुंची तो शवों के पास ही दूध के गिलास पड़े मिले. इससे प्राथमिक तौर पर यह आशंका जताई जा रही है कि मौत का कारण जहरीला पदार्थ हो सकता है, जिसे दूध में मिलाकर दिया गया हो.
आत्महत्या और हत्या दोनों एंगल से जांच-पुलिस
पुलिस अभी इस मामले में सुसाइड (आत्महत्या) और मर्डर (हत्या) दोनों ही एंगल से जांच कर रही है. मौके पर पहुंचे अधिकारियों का कहना है कि परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ जारी है. मौत की असली वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी.
