मीडिया में सरकारी नौकरी चाह रहे लोगों के लिए एक बड़ी अच्छी खबर आई है. बता दें कि प्रसार भारती ने कई पदों पर भर्ती निकाली है. अगर आपको मीडिया में रुचि है. तो आप इसमें आसानी से आवेदन कर सकते हैं. हालांकि, आपको जल्द ही आवेदन कर लेना चाहिए. इसको भरने की अंतिम तारीख 25 फरवरी 2026 है.
किन पदों पर निकली है भर्ती
दरअसल, प्रसार भारती द्वारा कैजुअल ब्रॉडकास्ट असिस्टेंट के पदों पर भर्ती निकली है. अगर आप भी इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं. तो आपको प्रसार भारती द्वारा निकाले गए पदों पर तुरंत आवेदन कर देना चाहिए.
क्या होगी जिम्मेदारी और उसकी लोकेशन
बता दे कि इसकी जॉब की लोकेशन कटक रखी गई है. साथ ही आपका काम तकनीक कार्य को संभालना और रिकॉर्डिंग का होगा. हालांकि, भर्ती आकाशवाणी से जुड़ी हुई है. अगर आप भी आवेदन करना चाहते हैं. तो आपके पास रेडियो प्रोडक्शन या उमसे संबंधित कोई प्रोफेशनल डिप्लोमा अनिवार्य है.
क्या-क्या आना चाहिए
अगर आप आवेदन करना चाहते हैं तो आपको निम्न चीजें आना जरूरी माना जाएगा. सबसे पहले उम्मीदवारों की तीन भाषा अंग्रेजी, हिंदी और उड़िया भाषा का ज्ञान होना जरूरी माना जाएगा. इसके अलावा आपको कंप्यूटर चलाने की पूरा ज्ञान होना चाहिए. साथ ही ऑडियो एडिटिंग आनी चाहिए.
योग्यता
उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 50 साल तय की गई है. वहीं, इस काम में कम से कम 3 साल का अनुभव होना जरूरी माना जाएगा. आवेदक कटक म्यूनिसिपल क्षेत्र का निवासी होना अनिवार्य है. नौकरी के लिए उम्मीदवारों को तीन चयन प्रक्रिया से होकर जाना होगा. आवेदक की करंट अफेयर्स और जनरल नॉलेज अच्छी होनी चाहिए. इस टेस्ट के बाद प्रैक्टिकल प्रोफिशिएंसी टेस्ट और सबसे लास्ट में मेरिट के आधार पर उम्मीदवार चुना जाएगा.
बता दें कि इसी फार्म को भरने के लिए पूरी प्रक्रिया ऑफलाइन है. आपको prasarbharati.gov.in पर जाकर इनके द्वारा जारी अधिकारिक नोटिफिकेशन फार्म Annexure-A को डॉउनलोड करना होगा. फॉर्म में किसी भी तरह की गलती न करें और उसमें साइन जरूर कर लें. सभी जानकारियों का सही तरीके से भरने के बाद इसे आपको ओडिशा के कटक वाले पते पर भेजना है.
इस पते पर भेजा अपना फार्म- कैंटोनमेंट रोड, आकाशवाणी, कटक – 753001, ओडिशा
ये भी पढें: 2026: JEE वालों का इंतजार खत्म, जल्द ही जारी कर सकता है NTA रिजल्ट, जानें डेट
