महाराष्ट्र के ठाणे में एक 62 साल के बुजुर्ग को ज्यादा रिटर्न का विज्ञापन दिखाकर ठगों ने 82.13 लाख रुपए ठग लिए. जिसके बाद बुजुर्ग ने पुलिस में शिकायत की. पुलिस ने मामले की शिकायत दर्ज करके जांच शुरू कर दी है.
बुजुर्ग से 82.13 लाख की ठगी
महाराष्ट्र से एक बुजुर्ग व्यक्ति के साथ ठगी का मामला सामने आया है. महाराष्ट्र के ठाणे में एक 62 साल के बुजुर्ग के साथ में ज्यादा रिटर्न देने का वादा करके एक इन्वेस्टमेंट फ्रॉड हुआ है. जानकारी के मुताबिक ठगों ने व्यक्ति से लगभग 82.13 लाख रुपए की ठगी की है. यह पूरी घटना सोशल मीडिया से शुरू हुई और ठगी के बाद में कत्म हुई है.
पिछले साल हुई थी ठगी की शुरुआत
पीड़ित के मुताबिक उसे 26 सितंबर 2025 को फेसबुक पर एक विज्ञापन दिखा था, जिस ऐड में शेयर मार्केटिंग इन्वेस्टमेंट पर ज्यादा वापसी का वादा किया गया था. जिसके बाद जब बुजुर्ग ने उसके ऊपर क्लिक किया, तो उसे फाइनेंस और इन्वेस्टमेंट कंपनी के नाम वाले WhatsApp ग्रुप पर रीडायरेक्ट किया गया. जिसके बाद में बुजुर्ग से एक ट्रेडिंग एप्लीकेशन डाउनलोड करने के लिए कहा गया.
1.51 करोड़ का दिखाया गया प्रॉफिट
जब बुजुर्ग ने जब ट्रेडिंग एप्लीकेशन डाउनलोड कर लिया, फिर ठगों ने उसे इन्वेस्टमेंट करने के लिए मनाया. जिसके बाद उससे पैसे ठग लिए गए. पुलिस ने इस मामले में बताया कि इस साल 10 साल 30 जनवरी के बीच में पीड़ित ने लगभग 82.13 लाख रुपयों को अलग-अलग बैंक अकाउंट्स में ट्रांसफर किया. पैसे ट्रांसफर करने के बाद में उसे 1.51 करोड़ रुपए का प्रॉफिट भी दिखाया गया था.
पुलिस ने दर्ज की शिकायत
जिसके बाद में जब 2 फरवरी को उसने प्रॉफिट के पैसों को निकालना चाहा, तो उसकी रिक्वेस्ट को बार-बार रिजेक्ट किया गया. कई बार रिक्वेस्ट रिजोक्ट होने के बाद ठगों ने उससे पेमेंट प्रोसेस के लिए 42.46 लाख रुपयों की मांग की. जिसके बाद पीड़ित ने फाइनेंस कंपनी से बात की, तो उसने कंफर्म किया कि उसका ट्रेंडिंग ऐप या WhatsApp ग्रुप से किसी तरह का कोई संपर्क नहीं है. पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले को दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है.
यह भी पढ़ें- लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष ने सौंपा अविश्वास प्रस्ताव, मंगलवार को कार्यवाही का संचालन नहीं करने आए स्पीकर
