जूं हर एक व्यक्ति को अपने जीवन में कभी न कभी होता है. हालांकि, सभी माता पिता को ये सामान्य लगता है. आपके आसपास ऐसे कई लोग होंगे, जो हमेशा माथे में खुजली की समस्या से जूझ रहे होते हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि इनके माथे में जुओं की समस्या हो रही होती है. हालांकि, सभी लोग उस व्यक्ति से दूर रहने लग जाते हैं. ताकि उनमें भी जूं न हो जाए वरना उन्हें भी माथे में बार-बार खुजली और लोगों के बीच लज्जित महसूस करना पड़ेगा, लेकिन क्या आपने कभी जुओं के कारण किसी इंसान की मौत होने के बारे में सुना है? आज हम आपको ऐसे ही मामले के बारे में बताने जा रहे हैं.
बालों में जुओं के कारण हुए इंफेक्शन से दर्दनाक मौत
हाल ही में एक चौंकाने वाली घटना सामने आ रही है. दरअसल, उड़ीसा में एक 6th क्लास में पढ़ रही छात्रा बालों में जूं के कारण होने वाले इंफेक्शन से अपनी जान को खो बैठी है. घटना चपागड़ा के बालंगा थाना क्षेत्र की है. माता पिता का कहना है कि शुरू में उन्हें लगा कि यह समस्या काफी आम है. धीरे-धीरे लेकिन उनकी बच्ची के बालों में ये समस्या बढ़ती गई थी. बच्ची की पहचान लक्ष्मीप्रिया साहू के रूप में की गई है. मां ने बच्ची के बालों में इंफेक्शन के बढ़ जाने के कारण सिर को मुंडवाने का भी फैसला लिया था, लेकिन बच्ची उसके लिए बिल्कुल भी नहीं मानी. वह धीरे-धीरे इस समस्या के कारण दिमागी तौर से प्रभावित हो रही थी. साथ ही बालों में इंफेक्शन इतना ज्यादा बढ़ गया कि उसमें से बदबू आने लगी थी. बच्ची हमेशा बालों को बांध कर रखती न तो वह घर से बाहर जाती थी. माता पिता को लगा ये समस्या सामान्य है, लेकिन हालात बिगड़ गए और तीन दिन पहले बच्ची को खून की उल्टी आना शुरू हो गई थी. तबीयत बिगड़ने के बाद बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया. अनेकों कोशिशों के बाद भी शनिवार को बच्ची की मौत हो गई.
अमेरिका में देखने को मिला था ऐसा मामला
बता दें कि ऐसा एक मामला अमेरिका के जॉर्जिया में 26 अगस्त 2020 को हुआ था. जहां एक 12 साल की बच्ची को जूं के कारण शरीर में एनीमिया हो गया था. इंफेक्शन इतना बढ़ गया था कि बच्ची खून की कमी होने के कारण अपनी जान को खो बैठी थी. बच्ची के अभिभावकों पर उस समय में बाल उत्पीड़न के साथ लापरवाही का आरोप लगाया था.
जानें डॉक्टरों का क्या हैं कहना
डॉक्टरों का कहना है कि जूं ऐसे पैरासाइट होता है. जो कि इंसानों के खून को चूस कर जिंदा रहता हैं. सामान्यता इस खतरे को ज्यादा नहीं समझा जाता है लेकिन अगर इनकी मात्रा असामान्य रूप से बढ़ जाती है. तो परिणाम काफी गंभीर देखने को मिल सकते हैं. व्यस्क मादा जूं एक बार में 0.00015 मिलीलीटर तक इंसान के शरीर में से खून को चूस लेती है. अगर ऐसे कई सारी जूएं एक महीने तक खून को चूसते है. तो शरीर में से खून बहुत कम हो जाता है.
