उत्तर प्रदेश पुलिस की सहारनपुर में गोहत्या के मामले में वॉन्टेड आरोपी के साथ मुठभेड़ हुई. जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के मुताबिक आरोपी की पहचान कौसर के रूप में की गई है और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
सहारनपुर पुलिस की वॉन्टेड से मुठभेड़
उत्तर प्रदेश पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. सहारनपुर पुलिस ने गोहत्या के मामलों में वॉन्टेड आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ के बाद में गिरफ्तार किया है. इस पूरे मामले की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने दी है. इस मामले को लेकर कुतुब शेर स्टेशन हाउस ऑफिसर एच एन सिंह ने बताया कि आरोपी को 10-11 फरवरी की रात में गिरफ्तार किया गया है.
वाहन चेकिंग के दौरान हुई वारदात
ऑफिसर ने बताया कि आरोपी को अंबाला रोड पर पहुपुर पुलिया के पास से वाहन चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान एक बाइक सवार युवक को रुकने के लिए इशारा किया गया, लेकिन उसने बाइक को रोकने की जगह पुलिस की टीम के ऊपर गोली चला दी. टीम पर फायरिंग होने के बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ शुरू हो गई.
पुलिस ने पैर में मारी गोली
पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए बाइक सवार संदिग्ध के पैर में गोली मार दी. जिसके बाद आरोपी घायल हो गया. पुलिस ने घायल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के पास से एक देसी पिस्तौल और 2 खाली कारतूसों के साथ 315 बोर के 2 जिंदा कारतूस और 1850 रुपए कैश बरामद किए गए हैं. पुलिस ने आरोपी की मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया है.
आरोपी के ऊपर आधा दर्जन से ज्यादा मुकदमें
गिरफ्तार और घायल आरोपी की पहचान कौसर के रूप में की गई है. एच एन सिंह ने बताया कि आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है. जानकारी के मुताबिक कौसर के खिलाफ आधा दर्जन से ज्यादा मुकदमें दर्ज हैं. इन मामलों में गोहत्या एक्ट के साथ NDPS एक्ट के मामले भी शामिल हैं. आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश पुलिस कई बार मुठभेड़ के बाद तस्करों को गिरफ्तार कर चुकी है.
यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र में अजीबोगरीब घटना! 15 साल की लड़की दुष्कर्म के बाद हुई प्रेग्नेंट, घर पर दिया बच्चे को जन्म
