असम के श्रीभूमि जिले के रामकृष्ण नगर में सिंगला नदी पर बना पुल अचानक से नीचे गिर गया. इस हादसे के समय पुल पर 6 गाड़ियां मौजूद थीं, जिनमें से 4 गाड़ियां नीचे नदी में जा गिरी हैं.
असम में ढह गया पुल
असम से एक दर्दनाक खबर सामने आई है. असम के श्रीभूमि जिले के रामकृष्ण नगर विधानसभा में एक पुल अचानक से ढह गया. इस हादसे के समय पुल के ऊपर लगभग 6 गाड़ियां मौजूद थीं. पुल पर मौजूद गाड़ियों में से 4 गाड़ियां हादसे के बाद नदी में जाकर गिर गईं. यह हादसा सिंगला नदी अनिपुर बाजार के पास हुआ है. घटना के बाद मौके पर मौजूद लोग तुरंत ही लोगों को बचाने के लिए भागने लगे.
घायलों को इलाज के लिए किया जा रहा भर्ती
हादसे के बाद तुरंत ही बचाव कार्य शुरू किया गया. इस हादसे में एक व्यक्ति काफी गंभीर रूप से घायल हुआ है. हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस हादसे के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है. वहां मौजूद लोगों ने बताया कि पुल अचानक से भरभराकर नीचे गिर गया, जिससे ऊपर चल रहे वाहनों को संभलने का मौका ही नहीं मिला.
4 गाड़ियां नीचे गिरीं
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पुल ढहने पर 4 गाड़ियां सीधे पानी के तेज बहाव में गिर गईं. इस हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और नदी में गिरी गाड़ियों को निकालने के लिए मदद कर रहे हैं और यात्रियों की तलाश भी कर रहे हैं. इस पुल के गिरने के बाद इसका सीधा असर बराक घाटी के परिवहन के ऊपर पड़ा है. इस पुल के गिरने से बराक घाटी के कई जरूरी इलाकों से पूरी तरह से संपर्क टूट गया है.
क्रेन से निकाली जा रही गाड़ियां
पुल के गिरने के बाद मुख्य रास्ते बंद हो गए हैं, जिससे लोगों की आवाजाही पूरी तरह से तम गई है. इस हादसे में घायलों की कुल संख्या अभी बताना काफी मुश्किल हो रहा है. फिलहाल पुलिस और प्रशासन का ध्यान घायलों को इलाजे के लिए भर्ती कराने और नदी में डूबे लोगों सुरक्षित रूप से बाहर निकालने के ऊपर है. इस हादसे के बाद घटनास्थल पर भारी भी इकट्ठा हो गई है और बचाव दल क्रेन की मदद से गाड़ियों को निकाल रहे हैं.
यह भी पढ़ें- सहारनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई! मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गोहत्या का आरोपी, देसी पिस्टल के साथ 2 कारतूस बरामद
