बिहार की राजधानी पटना से एक बड़ा मामला सामने आ रहा है. दरअसल, राजेंद्र नगर रोड नंबर दो में एक महिला एडवोकेट की लाश उसी के घर में से मिली है. मामला कदमकुआं थाना क्षेत्र का है. पुलिस को 11 जनवरी को इसकी जानकारी जैसे ही मिली वह तुरंत उस घटनास्थल पर पहुंच जांच में जुट गई है. महिला की पहचान की जा चुकी है. उसका नाम इंदिरा लक्ष्मी(65) है. बता दें कि पुलिस को उसका शव आधा जला हुआ मिला था. इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन चुका है.
जांच के लिए बुलाई गई फॉरेंसिक टीम
घटनास्थल पर पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया. आसपास के लोगों से मिली जानकारी के अनुसार महिला वहां अकेले रह रही थी. उनके पति का नाम अमरेंद्र कुमार है. उनकी एक बेटी भी है. पति अभी रांची में है और बेटी बेंगलुरु में रह रही है. मकान में रह रहे अन्य किराएदारों ने पुलिस को जानकारी दी थी कि इंदिरा लक्ष्मी का शव आधा जला हुआ है.
हत्या या आत्महत्या मामला गंभीर
पुलिस का कहना है कि अभी इसकी पूरी तरीके से जांच करने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है कि आखिर रात में ऐसा क्या हुआ है. अभी मामला पूरी तरीके से गंभीर है. जब तक जांच नहीं आ जाती है. तब तक कहा नहीं जा सकता कि आखिर ये मामला हत्या है या आत्महत्या का. इनके परिजनों को इस बारे में जानकारी दें दी गई है. उनसे पूछताछ कर आगे की जानकारी जुटाई जाएगी.
ये भी पढ़ें: सहारनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई! मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गोहत्या का आरोपी, देसी पिस्टल के साथ 2 कारतूस बरामद
