दिल्ली में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला है. दिल्ली के गाजीपुर इलाके में एक स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराई और लोगों पर चढ़ गई. इस हादसे में एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई.
लोगों पर चढ़ गई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो
दिल्ली में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला है. दिल्ली के गाजीपुर इलाके में एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकरा गई. जिसके बाद में गाड़ी सड़क पर पैदल चल रहे लोगों के ऊपर चढ़ गई. इस हादसे में एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई. इस हादसे में कई और लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें हादसे के बाद में अस्पताल में भर्ती कराया गया.
मौके पर पहुंची पुलिस
इस हादसे की सूचना मिलने के बाद में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर तुरंत ही पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है. हादसे में मरने वाले बुजुर्ग की पहचान पैक कोरम अली के रूप में की गई है. बताया जा रहा है मृतक व्यक्ति पश्चिम बंगाल के 24 परगना का निवासी था. बताया जा रहा है कि बुजुर्ग सुबह गाजीपुर मंडी से काम करने के बाद में वापस लौट रहे थे.
स्कॉर्पियो में 5 लोग थे सवार
जानकारी के मुताबिक बेकाबू स्कॉर्पियो में 5 लोग मौजूद थे, जिनमें 2 लड़के और 3 लड़कियां शामिल थीं. बताया जा रहा है कि कार सवार सभी लोग 22 से 25 साल की उम्र के हैं. यह पूरी घटना सुबह के लगभग 6 बजे हुई है. इस मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि मयूर विहार की ओर से आने वाली एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पहले डिवाइडर से टकराई थी और उसके बाद में फुटपाथ पर चल रहे 3-4 लोगों के ऊपर चढ़ गई.
गाजीपुर मंडी से लौट रहे थे लोग
इस हादसे में एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार होने वाले सभी लोग गाजीपुर मंडी से काम करके वापस लौट रहे थे. इस हादसे में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और जांच को शुरू कर दिया है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गाड़ी की स्पीड बेहद तेज थी, जिससे वह अनियंत्रित हो गई और यह हादसा हो गया. इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.
यह भी पढ़ें- किडनी, लीवर और आंखें… 10 महीने की बच्ची ने दान कर दिए सभी अंग, 5 लोगों को दी नई जिंदगी
