झारखंड के बोकारो जिले में भीड़ ने बच्चा चोरी की अफवाह के 5 साधुओं की पिटाई कर दी. जिसके बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर साधुओं को सुरक्षित रूप से भीड़ से बचाया और अपने साथ थाने ले गई.
बच्चा चोरी की अफवाह पर भीड़ ने की साधुओं की पिटाई
झारखंड से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. झारखंड के बोकारो जिले में भीड़ ने बच्चा चोरी की अफवाह में हिसंक रूप ले लिया. बोकारो जिले के चास थाना क्षेत्र में मौजूद बांसीडीह गांव में ग्रामीणों ने बच्चा चोरी के संदेह पर आधार पर 5 साधुओं की बुरी तरह पिटाई कर दी. जिसके बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और साधुओं को भीड़ से बचाया , जिसके बाद में उन्हें अपने साथ ले गई.
भिक्षा मांगने गए थे साधु
जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के नंबर की एक गाड़ी से 5 साधु उस इलाके में भिक्षा मांगने गए थे. जिसके बाद ग्रामीणों ने उन्हें अनजान समझकर उनके ऊपर संदेह किया, जिसके बाद इसी दौरान किसी ने वहां बच्चा चोरी की अफवाह को फैला दिया. अफवाह उड़ते ही गांव में भीड़ इकट्ठा हो गई और तनावपूर्ण माहौल बन गया. जिसके बाद में भीड़ ने बिना किसी पुष्टि के साधुओं को घेरा और उनकी पिटाई शुरू कर दी.
पुलिस ने भीड़ से बचाए साधु
जब इस मामले में स्थिति ज्यादा खराब हो गई, तो किसी ने चास पुलिस को पूरी घटना की सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. जब पुलिस पहुंची, तो भीड़ काफी उग्र थी और भीड़ साधुओं को मार रही थी. जिसके बाद में पुलिस ने काफी मेहनत के बाद में भीड़ को हटाया और सभी साधुओं को उनसे बचाते हुए अपने कब्जे में लिया. जिसके बाद में पुलिस ने उन्हें थाने में ले जाकर पूछताछ शुरू की.
जांच के दौरान बच्चा चोरी का नहीं मिला प्रमाण
जब पुलिस ने मामले की जांच शुरू की, उस दौरान बच्चा चोरी से संबंधित किसी भी तरह का कोई प्रमाण नहीं मिला. जांच में सामने आया कि सभी साधु उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और वे सभी भिक्षा मांगने के लिए इलाके में आए थे. इस मामले को लेकर डीएसपी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि साधुओं के ऊपर भीड़ ने बच्चा चोरी की अफवाह के आधार पर हमला किया था. पुलिस ने लोगों से अपील की है, कि किसी भी संदिग्ध सूचना की जानकारी पहले पुलिस को दें, कोई भी व्यक्ति कानून को अपने हाथ में ले.
