Mathura News: मथुरा में देर रात बीजेपी नेता पर 3 दर्जन से ज्यादा लोगों ने हमला किया. फायरिंग की और घर में घुसकर मारपीट की. पढ़िए पूरी खबर
मथुरा: कान्हा नगरी मथुरा के थाना बरसाना क्षेत्र के नंदगांव में शुक्रवार देर रात बीजेपी नेता और कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण के करीबी पर जानलेवा हमला किया गया. पांच नामजद समेत 40 से ज्यादा अज्ञात लोगों ने लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और अवैध हथियारों से हमला बोला. उनके घर में घुसकर महिलाओं से भी मारपीट का भी आरोप है. नगर पंचायत नंदगांव अध्यक्ष पद के पूर्व प्रत्याशी दान बिहारी चौधरी उर्फ दानो नेता पर शुक्रवार रात करीब 10 बजे जानलेवा हमला किए जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई.
घर में घुसकर महिलाओं को पीटा गया-बीजेपी नेता के आरोप
नन्दगांव के भाजपा नेता और नगर पंचायत नंदगाव अध्यक्ष पद के पूर्व प्रत्याशी दान बिहारी चौधरी उर्फ़ दानो नेता पर जान लेवा हमला किया गया. हमलावरों ने गोली चलाई और घर में घुसकर मारपीट की. महिला और बच्चों को भी हमलावरों ने नहीं बक्शा. बदमाशों के इस हमले में एक महिला सहित तीन लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए.दान बिहारी चौधरी केबिनेट मंत्री चौधरी लख्मी नारायण के खास समर्थक माने जाते हैं. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है.
लाठी-डंडों और कुल्हाड़ियों से लैस थे हमलावर
दानबिहारी चौधरी ने बताया कि हमलावर लाठी-डंडों और कुल्हाड़ियों से लैस थे. हमले के दौरान दानबिहारी चौधरी की तीन नई गाड़ियों को कुल्हाड़ी से काटकर बुरी तरह से क्षति ग्रस्त किया गया. दान बिहारी ने बताया कि उनके ऊपर चार राउंड फायरिंग की गई. किसी तरह उन्होंने भागकर जान बचाई.
यह भी पढ़ें- बच्चा चोरी की अफवाह से साधुओं पर टूटी भीड़, बुरी तरह से की दी पिटाई, पुलिस ने बचाई सभी की जान
